नई दिल्ली/टीम डिजिटल। देसी गर्ल प्रिंयका चोपड़ा (priyanka chopra) और निक जोनस (nick jonas) के घर किलकारियां गूंज उठी है। सेरोगेसी के जरिए दोनों माता-पिता बने हैं। घर एक नन्ही परी (priyanka chopra baby girl) ने जन्म लिया है। इस खबर के सामने आते ही कपल को सोशल मीडिया पर ढेर सारी बधाईयां मिलनी शुरू हो गई हैं।
वैसे प्रियंका और निक अकेले नहीं है जो सरोगेसी की मदद से पैरेंट्स बने हैं। इनसे पहले भी सरोगेसी के जरिए बॉलीवुड के कुछ सितारे माता पिता बने हैं। तो आईए जानते हैं कौन है वह सेलेब्स।
शाहरुख खान इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान का आता है। साल 2013 में शाहरुख खान और गौरी खान का तीसरा बच्चा अबराम खान का जन्म सेरोगेसी के जरिए हुआ है।
शिल्पा शेट्टी फिटनेस फ्रिक शिल्पा शेट्टी भी सेरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। साल 2020 में शिल्पा और राज कुंद्रा ने अपने घर एक नन्ही परी का स्वागत किया था। बता दें कि इससे पहले उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया था जिसका नाम विया राज कुंद्रा है।
एकता कपूर कंटेंट क्वीन एकता कपूर ने भले ही शादी ना किया हो, लेकिन वह एक बच्चे की मां है। उन्होंने सेरोगेसी की मदद से बेटे रवी को स्वागत किया। हालांकि, बड़ी मुश्किलों से एकता मां बनी थीं। उन्होने खुद इस बात का खुलासा किया था कि पहले वह IVF की मदद से खुद प्रेग्नेंट होने की कोशिश कर रही थीं। लेकिन हर बार यह तकनीक फेल हो रही थी, जिस वजह से उन्होंने सरोगेसी की मदद ली।
तुषार कपूर एकता कपूर की तरह ही उनके भाई तुषार कपूर भी सिंगल पैरेंट हैं। साल 2016 में उन्होंने सेरोगेसी के जरिए बेटे लक्ष्य का स्वागत किया। बता दें कि तुषार ने भी शादी नहीं की है।
करण जौहर इस लिस्ट में करण जौहर का भी नाम शामिल है। करण दो बच्चे यश और रूही के पिता है। उनके दोनों बच्चें भी सेरोगेसी के जरिए ही पैदा हुए हैं। वहीं सोशल मीडिया पर आए दिन करण अपने बच्चों के मजेदार वीडियोज शेयर करते रहते हैं।
आमिर खान बॉलीवुड के मिस्टर पर्फेक्निस्ट आमिर ने भी सेरोगेसी का सहारा लिया है। एक्टर ने साल 2011 में फैंस के सरप्राइज देते हुए यह ऐलान किया था कि वह और उनकी पत्नी किरण राव सेरोगेसी के जरिए बेटे आजाद का स्वागत किया है।
आज से नई कर व्यवस्था लागू, नए वित्त वर्ष में हुए कई अहम बदलाव, पढ़ें...
प. बंगाल रामनवमी हिंसाः हावड़ा में निषेधाज्ञा अब भी लागू
Odysse Electric ने लॉन्च की सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, सिर्फ 999 रुपये...
ऑनलाइन ‘प्रेमिका' ने दिल्ली के युवक से डेढ़ लाख रुपये ठगे
जॉर्जिया असम्बेली में ‘हिंदूफोबिया' के खिलाफ प्रस्ताव, कहा- हिंदू...
जानें कौन थे सैयद अब्दुल रहीम, Maidaan में जिनका किरदार निभा रहे हैं...
PM की शैक्षणिक योग्यता की जानकारी मांगने पर CM केजरीवाल पर कोर्ट ने...
MasterChef India 7 के विनर बने नयन ज्योती, ट्रॉफी के साथ मिले इतने...
पाकिस्तान: कराची में खाद्यान्न वितरण केंद्र पर हुई भगदड़ में 12 लोगों...
आकांक्षा दुबे की मौत से पहले का CCTV फुटेज आया सामने, इस शख्स के साथ...