Saturday, Jun 03, 2023
-->
these-celebs-attended-rhea-kapoor-reception

रिया कपूर के रिसेप्शन में इन बॉलीवुड सितारों का लगा जमावड़ा,देखें Inside तस्वीरें

  • Updated on 8/17/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) ने अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी (Karan Boolani) के साथ 14 अगस्त को सात फेरे लिए। दोनों पिछले 13 साल से रिलेशनशिप में थे। इस शादी में महज कुछ करीबी रिश्तेदार और खास दोस्त शामिल हुए जो अनिल कपूर के के जुहू वाले बंगले में हुई। बीती रात उनकी शादी का रिसेप्शन था।यहां हम आपको उनके रिसेप्शन की इनसाइड फोटोज दिखा रहे हैं।

रिसेप्शन में रिया और करण ने केक काटा। रिसेप्शन भी अनिल कपूर के घर पर ही हुआ और इंडस्ट्री के बहुत से सितारे इसमें शामिल हुए।

 अर्जुन कपूर के साथ बहन अंशुला कपूर, सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने रिसेप्शन में चार  चांद लगाए। वहीं बोनी कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर ने भी शिरकत की। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इनके अलावा फराह खान, कुणाल रावल, मोहित मारवाह, संजय कपूर अपनी पत्नी महीप कपूर और उनकी बेटी शनाया कपूर के साथ पहुंचे।

वहीं रिसेप्शन में सोनम कपूर बेहद खूबसूरत नजर आईं। साथ ही अनिल कपूर भी बेटी की शादी पर काफी खुश थे। उन्होंने भाई संजय कपूर के साथ मिलकर एक बेहतरीन पोज दिया। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.