Thursday, Mar 30, 2023
-->
this movie was the first bollywood film based on ramayana

रामायण पर पहली फिल्म 'रामराज्य' बनी थी 76 साल पहले, अमेरिका में हुआ था प्रीमियर

  • Updated on 10/8/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सिनेमा हो या रियल लाइफ रामायण के लिए दर्शकों के मन में अलग ही छाप है। आज दशहरा का पर्व है तो आइए आपको रामायण से जुड़ी कुछ खास बात बताते हैं। बता दें रामायण एक ऐसी कहानी है जिससे फिल्म डायरेक्टर्स ने बड़ी ही क्रिएटिविटी के साथ बड़े पर्दे पर उजागर किया है। सबसे खास तो यह है कि रामायण पर एक फिल्म बनी थी और वह आजादी से पहले ही रिलीज हो गई थी। 

रामानंद सागर की रामायण के किरदार राम-लक्ष्मण 32 साल बाद भी हैं एक्टिव

बता दें रामायण पर जो फिल्म बनी थी उसका नाम 'राम राज्य' (Ram Rajya) है और वह साल 1943 में आई थी। बता दें इस फिल्म में सीता और राम का किरदार प्रेम आदीब और शोभना समर्थ ने निभाया था। ये पहली ऐसी फिल्म थी जिसका प्रीमियर अमेरिका में हुआ था। 

तो इसलिए चढ़ाया जाता है शनिवार के दिन शनिदेव को तेल, पढ़ें कहानी

बता दें ये एक ऐसी फिल्म थी जो महात्मा गांधी को पसंद नहीं थी। ये फिल्म इसलिए उन्हें पसंद नहीं थी क्योंकि फिल्म में काफी शोर था साथ ही आवाजें भी थीं। ऐसा कहा गया था कि गांधी जी ये फिल्म सिर्फ आधे घंटे के लिए देखेंगे लेकिन फिर उन्हें  पूरी फिल्म देखी। 

500 करोड़ के बजट के साथ निर्माता मधु मंटेना एक बार फिर बड़े परदे पर लेके आएंगे "रामायण"

रामायण की आज भी चर्चा होती है, लोग आज भी इस सीरियल के एक्टर्स को उनके असली कैरेक्टर्स के रूप में याद करते हैं। रामायण में भगवान राम और उनसे जुडे हुए हर किरदार के बारे में दिखाया गया है। रामायण में भगवान राम के "अयोध्या" (Ayodhya) में जन्म से लेकर उनके "लंका" (Lanka) युद्ध तक का उनका पूरे सफर के बारे में दिखाया गया है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.