Tuesday, Jun 06, 2023
-->

सलमान खान से मिलने भारत आ रहा है ये सुपरस्टार

  • Updated on 1/21/2017

Navodayatimesनई दिल्ली/टीम डिजिटल। सलमान खान के दुनियाभर में कई फैंस हैं। लेकिन सलमान को अब एक नया फैन मिल गया है।

Navodayatimes

सलमान ने हाल ही में अपने दोस्त सोनू सूद की जैकी चैन के साथ आने वाली अगली फिल्म 'कुंग फू योगा' का ट्रेलर ट्विटर पर शेयर किया था। उन्होंने साथ में लिखा था कि जैकी चैन आपको धन्यवाद आपने ये रोल हमारे छेद्दी सिंह उर्फ सोनू सूद को दिया।

इसी का जवाब देते हुए जैकी चैन ने एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में जैकी चैन सोनू सूद के साथ हैं। वो सलमान को बता रहे हैं कि वो जल्द ही उनसे मिलने भारत आ रहे हैं।

जैकी चैन सोनू सूद के साथ अभी तक चीन में अपनी फिल्म प्रमोट कर रहे थे। अब वो दोनों भारत आकर फिल्म प्रमोट करेंगे।

जैकी चैन-सोनू सूद की फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज

इस फिल्म में जैकी चैन और सोनू सूद के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी और अमायरा दस्तूर भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म भारत में 3 फरवरी को रिलीज हो रही है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.