Saturday, Jun 10, 2023
-->

'Ok Jaanu' का टाईटल ट्रैक रिलीज, आदित्य-श्रद्धा ने कराया मुंबई दर्शन

  • Updated on 12/20/2016

Navodayatimesनई दिल्ली (टीम डिजिटल)। आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म 'ओके जानू' का टाइटल ट्रैक आज रिलिज हो गया है। फिल्म में दोनों ने रोमांस को अलग मायने दिए हैं।

पाकिस्तानी एक्टर्स के बैन पर MNS ने दिया ये बड़ा बयान

वही रोमांस उनका इस गाने में भी नजर आ रहा है। यह फिल्म मणिरत्नम की तमिल फिल्म 'ओके कनमनी' का अधिकारी रीमेक है। इस गाने में दोनों तमिल फिल्म के अभिनेताओं की तरह ही रोमांस करते दिखेंगे।

श्रीदेवी के इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होने पर पति से मिलेगा ये नायाब तोहफा

फिल्म के कलाकार आदि और तारा सपनों के शहर मुंबई में एक दूसरे की कंपनी का आनंद लेते हुए मोटर साइकिल की सवारी करते नजर आएंगे। गाने में दोनों के बेफिक्रे प्रेम करने के अंदाज को दिखाया है।

इससे पहले दोनों फिल्म 'आशिकी 2' में भी रोमांस करते दिखे थे। इस गाने का संगीत संगीतकार एआर रहमान ने दिया है। शाद अली निर्देशित 'ओके जानू' 13 जनवरी 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.