Sunday, Sep 24, 2023
-->
today-isha-ambani-and-anand-piramal-are-getting-engaged-in-lake-como-in-italy

ईशा अंबानी की सगाई आज, जानिए 3 दिन तक चलने वाले जश्न के अलग- अलग नाम

  • Updated on 9/21/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की 21 सितंबर यानि कि आज सगाई होने वाली है।  ईशा अंबानी और उनके होने वाले मंगेतर आनंद पीरामल आज आधिकारिक तौर पर सगाई कर लेंगे। सूत्रों के मुताबिक, सगाई की रस्म इटली के Lake Como में होगी जहां पूरे 3 दिन तक यानि कि 23 तारीख तक जश्न चलेगा। ये जश्न शुक्रवार 21 सितंबर से शुरू होकर रविवार 23 सितंबर को एक शानदार फेयरवेल लंच के साथ खत्म होगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happiness is the natural flower of duty. 💐😍😊

A post shared by Isha Ambani (@ambani.isha) on Aug 18, 2018 at 11:54am PDT

 ब्रेट ली ने भी उड़ाया अनुष्का शर्मा का मजाक,रीक्रिएट किया अनुष्का का वायरल Meme

सबसे खास बात यह है कि तीन दिन के इस इवेंट का अलग-अलग नाम भी दिया गया है। 21 स‍ितंबर को होने वाले वेलकम लंच को 'Benvenuti A Como' नाम द‍िया गया है। वहीं 22 की सुबह होने वाले इवेंट का नाम 'Fiera Bella Italia' है और शाम को होने वाले डांस और ड‍िनर को  'Italianissimo' नाम द‍िया गया है, इसे अंग्रेजी में  that is 'Truly Italian' कहते हैं। इसके साथ ही  23 स‍ितंबर को होने वाले फेयरवेल लंच को  'Arrivederci Como' नाम है, ज‍िसका मतलब होता है 'Good bye Como'। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Isha Ambani (@ambani.isha) on May 6, 2018 at 10:10pm PDT

बता दें कि ईशा अंबानी इस साल दिसंबर में आनंद पिरामल के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। सूत्रों के अनुसार आनंद और ईशा लंबे समय से दोस्त हैं और दोनों परिवारों के बीच चार दशक पुराना दोस्ताना है। बता दें कि ईशा अंबानी के होने वाले पती आनंद, पिरामल रीयल्टी के संस्थापक हैं। इससे पहले उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य देखभाल के लिये पिरामल स्वास्थ्य की स्थापना की थी। वह पिरामल समूह के कार्यकारी निदेशक भी हैं। 

डिलीवरी के 15 दिन बाद ही मीरा राजपूत को इतना फिट देख हो जाएंगे हैरान

वहीं ईशा अंबानी की बात करें तो हाल ही में खबर आई थी कि वे जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री ले रही हैं, लेकिन वो किसी फिल्म में एक्टिंग करती नहीं नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि ईशा अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ सारागढ़ी' को करण जौहर के साथ प्रोड्यूस करेंगी। आपको बता दें कि पहले सलमान खान करण जौहर के साथ इस फिल्म को को-प्रोड्यूस करने वाले थे लेकिन किसी कारण से ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में अब ईशा अंबानी का नाम सामने आ रहा है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.