नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान का विवादों से गहरा नाता रहा है। सलमान किसी न किसी वजह से अक्सर विवादों से घिरे रहे हैं। चाहें फिर उनका काले हिरण का मामला हो या विवेक ओबेरॉय से उनका झगड़ा। वैसे तो भाईजान के विवादों की लिस्ट काफी लंबी है लेकिन आज हम सलमान से जुड़े कुछ टॉप विवादों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। जिसके कारण सलमान को उनके फैंस की काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।
काले हिरण शिकार विवाद बॉलीवुड के दबंग खान का काले हिरण शिकार का मामला किसी से छुपा नहीं है। ये विवाद फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' के समय का है। इस फिल्म का शूटिंग के दौरान सलमान ने दो काले हिरण को गोली मार दी थी। जिसके कारण सलमान को कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई थी और सलमान को जेल भी जाना पड़ गया था।
हिट एंड रन केस इस केस में भी सलमान को जेल जाना पड़ा था। उस टाइम मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार एक कार ने मुंबई के बांद्रा में बेकरी के बाहर सो रहे लोगों को गाड़ी से कुचल दिया था। इस खौफनाक हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे और एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी। इस मामले में दावा किया गया था कि जिस कार से एक्सिडेंट हुआ वो सलमान खान ड्राइव कर रहे थे। पुलिस ने इस केस में दबंग खान को उनके घर से गिफ्तार किया था। हांलाकि बाद में वे जमानत पर छूट गए थे, उन्होंने कोर्ट में कहा कि हादसे के समय वो ड्राइविंग सीट पर नहीं थे।
सलमान खान और ऐश्वर्या राय विवाद सलमान खान और ऐश्वर्या ने 'हम दिल दे चुके सनम' फिल्म में एक साथ काम किया था इस दौरान दोनों के बीच की नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं। सलमान ऐश्वर्या को लेकर इतने सीरियस थे कि वे उन पर बहुत ज्यादा निगरानी रखने लगे थे। ऐश्वर्या जिस भी हीरो के साथ फिल्म में काम करती थी सलमान उस हीरो को शक की नजर से देखने लगते थे। खबरें तो यह भी थी कि सलमान ने ऐश्वर्या के साथ मारपीट भी की थी और उनके पिता के साथ बहुत ही अभद्र व्यवहार किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐश्वर्या के पिता ने सलमान से परेशान होकर उनके खिलाफ केस तक दर्ज करा दिया था। इसी बीच ऐश्वर्या ने सलमान से अपने सारे रिश्ते तोड़ लिए थे।
सलमान खान और शाहरुख खान का विवाद आज शाहरुख खान और सलमान खान बेशक अच्छे दोस्त हैं लेकिन एक टाइम ये दोनों खान एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते थे। दरअसल कैटरीना की बर्थडे पार्टी के दौरान शाहरुख खान ने सलमान को ऐश्वर्या के नाम से चिढ़ाया था, इस बात पर सलमान खान इतना भड़क गए थे कि उन्होंने सबके सामने शाहरुख खान को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। इस घटना के बाद दोनों खानों के बीच कई सालों तक बातचीत बंद रही। लेकिन एक इफ्तार पार्टी में दोनों ने एक-दूसरे से सभी गिले शिकवे दूर कर लिए और एक बार फिर दोनों के बीच दोस्ती हो गई।
सलमान खान का अरिजीत सिंह और सोनू निगम के साथ विवाद सलमान खान के साथ अरिजीत सिंह और सोनू निगम का भी विवाद सुर्खियों में रहा है। अरिजीत के साथ एक अवॉर्ड फंक्शन में सलमान की कहासुनी हो गई थी। इसके बाद सलमान ने कई बार अरिजीत को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है। लोगों का यह भी कहना है कि सलमान की वजह से ही अरिजीत सिंह को इंडस्ट्री में काम मिलना भी कम हो गया था।
वहीं सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके सलमान की दादागिरी के बारे में बिना नाम लिए उनपर तंज कसा था। उन्होंने कहा कि 'मैंने उनकी दादागिरी झेली है और नए सिंगर्स भी झेल रहे हैं'।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
Video: टूट गई 'बिग बॉस 16' की मंडली, MC Stan-अब्दू रोजिक के बीच हुई...
लंदन की सड़कों पर थिरकीं Alaya और मानुषी छिल्लर, करण जौहर ने किया...
राहुल गांधी माफी मांग लें तो संसद में गतिरोध खत्म हो सकता है: हरदीप...
कृति सेनन ने करवाई Surgery? सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
OROP बकाये के भुगतान पर SC का केंद्र सरकार को अहम निर्देश, कही ये बात
International Day of Happiness पर जानें सेहत और खुशी के बीच का खास...
आदित्य रॉय कपूर संग स्पॉट हुईं Vidya Balan, लोगों को पसंद आया...
पंजाबः अमृतपाल के चाचा और चालक का सरेंडर, इंटरनेट पर मंगलवार तक रोक
डिलीवरी राइडर्स के लिए कपिल शर्मा ने रखी 'ज्विगाटो' की खास...
Bday Spl: 6 साल की उम्र से सिंगिग करने वाली Alka Yagnik आज हैं करोड़ो...