Sunday, Mar 26, 2023
-->
total-dhamaal-second-poster-is-released

काफी Funny है 'टोटल धमाल' का यह नया पोस्टर, आज होगा ट्रेलर रिलीज

  • Updated on 1/21/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। मल्टी स्टारर फिल्म 'टोटल धमाल' का हाल ही में दूसरा पोस्टर रिलीज किया गया है जिसमें फिल्म की पूरी स्टार कास्ट नजर आ रही है। पोस्टर में एक जंगल की तस्वीर दिखाई गई है जिसमें फिल्म के सभी स्टार के अगल-बगल कई जानवर नजर आ रहे हैं, जोकि काफी मजेदार लग रहा है। बता दें कि ये फिल्म जंगल की कहानी के इर्द-गिर्द ही घूमती हुई नजर आएगी।

इससे पहले बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पहला लुक शेयर किया था जोकि काफी दिलचस्प था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Say Hi to Hollywood's head turner Crystal, debuting soon in Bollywood in #TotalDhamaal. Trailer out soon!

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on Jan 13, 2019 at 10:33pm PST

तस्वीर में अजय देवगन के कंधे पर एक बंदर बैठा हुआ है और साथ ही अजय ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए बताया यह भी बताया था कि फिल्म का ट्रेलर जल्द रिलीज होने वाला है। वहीं अब बता दें कि आज यानि कि 21 जनवरी को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। 

Pic: Sunday को इस Hot अंदाज में एन्जॉय करती दिखी मलाइका अरोड़ा

वहीं फिल्म की बात करें तो यह एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें अजय देवगन के अलावा अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, बोमन ईरानी, रितेश देशमुख धमाल मचाते हुए दिखाई देने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक यह पहली ऐसी कॉमेडी फिल्म होगी जोकि 3d पर रिलीज की जाएगी। कहा तो यह भी जा रहा है कि फिल्म के वीएफएक्स पर भी काफी पैसे खर्च किया गया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A glimpse of Paisa Yeh Paisa song from #TotalDhamaal. 🎼

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on Apr 23, 2018 at 12:38am PDT

दीपिका के बाद अब आलिया बनी दुल्हन सामने आई तस्वीर!

फिल्म को अजय देवगन, मारुति और फॉक्स स्टार स्टूडियो प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिसे इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है। खास बात बता दें कि फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी को कई सालों बाद बड़े पर्दे पर साथ में देखा जाएगा जोकि काफी रोमांचक होगा। वहीं खबरें तो यह भी है कि दोनों अपने किसी सुपरहिट गाने पर डांस करते हुए भी नजर आएंगे।

फिल्म पिछले साल दिवाली पर ही रिलीज होने वाली थी लेकिन फिर बाद में रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया क्योंकि फिल्म के मेकर्स आमिर की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' से क्लैश नहीं करना चाहते थे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.