नई दिल्ली/टीम डिजिटल। प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर तुलसी कुमार ने अपने प्यारे बेटे शिवाय का पहला बर्थडे दिल्ली के डिजनी लैंड में करीबी परिवार और दोस्तों के साथ एक विशेष थीम के साथ में मनाया।
हालांकि, तुलसी के साथ उनके पति हितेश रल्हन ने इस कार्यक्रम को पूरी तरह से निजी बनाए रखा।
कार्यक्रम में तुलसी एवं हितेश के परिवार और करीबी दोस्तों में तुलसी के भाई, फिल्म निर्माता भूषण कुमार एक्ट्रेस-डायरेक्टर पत्नी दिव्या खोसला कुमार और बेटे रुहान के साथ मौजूद थे।
यहां तक कि कृष्ण कुमार भी अभिनेत्री पत्नी तान्या कुमार के साथ इस अवसर पर मुंबई से पहुंचे।
इसके अलावा तुलसी की बहन और अभिनेत्री खुशली कुमार और मां सुदेश कुमारी भी कार्यक्रम में शामिल थीं।
'टिप टिप बरसा पानी' पर जसलीन का Hot डांस देखकर फैंस हुए क्रेजी
यह डिज्नी लैंड थीम्ड पार्टी थी, जहां डिज्नी पात्रों की एक श्रृंखला के परेड के साथ शो में बर्थडे ब्वॉय प्रवेश करता है।
इस मौके पर संगीत, रंगीन पॉप और हंसी के बहुत सारे मसाले उपलब्ध थे, क्योंकि पूरा परिवार विशेष दिन के लिए एक साथ आया था।
अर्जुन ने बताया श्रीदेवी की मौत की खबर पर क्या था उनका Reaction
तुलसी और उनके पति हितेश के जीवन में 25 नवंबर, 2017 को शिवाय का आगमन हुआ था।
तुलसी ने ईश्वर के दिए मातृत्व को वरदान मानते हुए गले लगाया है और यह स्वीकार करती हैं कि यह उनके जीवन का सबसे प्यारा और सुंदर अनुभव है। अपने व्यस्त कार्य कार्यक्रमों के बावजूद तुलसी अपने कामकाजी जीवन को बैलेंस बनाते और प्रिय बेटे के साथ समय बिताने में कामयाब रही हैं।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
PM मोदी ने उठाया झाड़ू, लोगों ने लिया स्वच्छता अभियान में हिस्सा
खैरा की गिरफ्तारी के बीच सिद्धू बोले- ‘इंडिया' गठबंधन ‘ऊंचे पहाड़'...
मायावती ने लोकसभा चुनाव के लिए कसी कमर, बसपा कार्यकर्ताओं की दिया जीत...
चुनाव आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रतिबद्ध है: CEC राजीव...
अतीक, उसके भाई की हत्या में पुलिस की कोई गलती नहीं : यूपी सरकार की...
पंजाब में कांग्रेस विधायक खैरा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा...
GST संग्रह 10 प्रतिशत बढ़कर 1.62 लाख करोड़ रुपये के पार
उत्तराखंड की जीडीपी दोगुना करने में मददगार बनेगी इन्वेस्टर समिट :...
वनडे विश्व कप में दमखम के साथ उतरेगी टीम इंडिया, मध्यक्रम में कमजोर...
रिलायंस की गैस के दाम 18 फीसदी घटे, CNG, PNG के लिए सप्लाई की कीमत...