नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। बॉलीवुड की सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) अपनी खराब सेहत के चलते पिछले कुछ समय से अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) लता का हाल पुछने के लिए अस्पताल पहुंचे। बता दें लता को 11 नवंबर को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था।
Mumbai: Maharashtra Chief Minister Uddhav Thackeray visited Lata Mangeshkar at Breach Candy Hospital, today. Lata Mangeshkar was admitted to the hospital on 11th November, after she complained of problem in breathing. (file pics) pic.twitter.com/3kr2QvjS6L — ANI (@ANI) November 29, 2019
Mumbai: Maharashtra Chief Minister Uddhav Thackeray visited Lata Mangeshkar at Breach Candy Hospital, today. Lata Mangeshkar was admitted to the hospital on 11th November, after she complained of problem in breathing. (file pics) pic.twitter.com/3kr2QvjS6L
सेहत में हो रहा सुधार अस्पताल के एक भीतरी सूत्रों के अनुसार, ‘‘उनके स्वास्थ्य में अच्छा सुधार हो रहा है। वह अब भी अस्पताल के आईसीयू में हैं।’’ सूत्र ने बताया कि वह रविवार रात तक वेंटिलेटर पर ही थीं, लेकिन सूत्र यह पुष्टि नहीं कर सका कि स्वर सम्राज्ञी अब भी वेंटिलेटर पर हैं या नहीं। सुप्रसिद्ध गायिका की छोटी बहन उषा मंगेशकर ने कहा कि वे डॉक्टरों द्वारा उन्हें (लता मंगेशकर) छुट्टी दिए जाने का इंतजार कर रहे हैं।
लता मंगेशकर की सेहत में सुधार, लेकिन अब भी अस्पताल में हैं भर्ती
अब भी हैं अस्पताल में भर्ती उषा मंगेशकर ने कहा, ‘‘उनके (लता) स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। वह अब भी अस्पताल में हैं और डॉक्टर जब हमसे उन्हें घर ले जाने के लिए कहेंगे तो हम उन्हें घर ले जाएंगे।’’ सात दशक से अधिक के अपने करियर में लता मंगेशकर ने विभिन्न भाषाओं में 30 हजार से अधिक गीतों को अपनी आवाज दी है। वह भारतीय सिनेमा के महानतम गायकों में एक मानी जाती हैं। उन्हें 2001 में देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ मिला था।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेन दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया, स्थिति का...
देश का एक ऐसा गांव जहां पैदा होते ही हो जाती है बच्चे की मौत, 500...
टाटा नेक्सन ईवी मैक्स में आया नया अपडेट, ये खास फीचर्स हुआ शामिल
रेल हादसे में 261 की मौत, राहत एवं बचाव कार्य में वायुसेना के विमान...
हाई कोर्ट से अंतरिम राहत मिलने के बाद बीमार पत्नी से मिलने पहुंचे...
ओडिशा ट्रेन एक्सिडेंट इतिहास की भीषण दुर्घटना में से एक, पढ़ें कब- कब...
BJP ने बालासोर ट्रेन हादसे के बाद शनिवार को सरकार का वर्षगांठ...
रेल मंत्री ने रेल दुर्घटना स्थल का दौरा किया, कहा- राहत एवं बचाव...
अंकिता भंडारी के परिजन ने की हत्याकांड की पैरवी कर रहे विशेष लोक...
हरियाणा : पुरानी पेंशन की बहाली के लिए सरकारी कर्मचारियों का साइकिल...