Sunday, Mar 26, 2023
-->
unknown facts about bollywood queen and padma shri kangana ranaut honored

Birthday Spl: पढ़ें कंगना रनौत के ड्रग एडिक्शन से पद्मश्री तक का सफर

  • Updated on 3/23/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बेबाक बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत आज यानी 23 मार्च को अपना 35 वां जन्मदिन मना रहीं है। खुद के दम पर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली कंगना ने अपने करियर में बहुत संघर्ष किया। 2006 में कंगना की पहली फिल्म 'गैंगस्टर' आई जिससे उन्हें पहचान मिली। इसमें निभाए गए सिमरन के किरदार के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला। इस फिल्म के बाद तो वे धीरे- धीरे बुलंदियों की सिढ़ी चढ़ती चली गई। कंगना में खास बात ये है कि वो किसी से डरती नहीं हैं, जिसे जो कहना होता है डंके की चोट पर कहती हैं।

ड्रग एडिक्ट थीं कंगना रनौत
सोशल मीडिया (social media) पर हरदम छाई रहने वाली कंगना को कई दफा ट्रोल किया जा चुका है लेकिन हर बार उन्होंने अपने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देकर उनकी बोलती बंद की है। क्या आपको पता है कि कंगना के जीवन में एक समय ऐसा भी आया था जब वह एक ड्रग एडिक्ट थीं। जी हां, इस बात का खुलासा खुद कंगना ने किया था। भले ही आज कंगना ने खुद को एक सफल अभिनेत्री के रूप में स्थापित कर लिया है लेकिन करियर के शुरुआती दौर में उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कंगना ने एक वीडियो शेयर किया था जहां उन्होंने  इंडस्ट्री में अपने संघर्ष की दास्तां सुनाई थी।

इस खास दोस्त ने बचाई थी जान
उन्होंने कहा कि 'जब 15-16 की उम्र में मैंने अपना घर छोड़ा था तब मैं कई सारे सपने लेकर मुंबई आई थी। लेकिन यहां मैं कुछ ऐसे लोगों के चंगुल में फंस गई थी जहां से सिर्फ मुझे मेरी मौत ही बाहर निकाल सकती थी। उस दौरान मैं एक एक ड्रग एडिक्ट भी बन चुकी थी। 'कंगना आगे कहती हैं कि 'इसके बाद मेरे एक खास दोस्त ने मुझे इस बुरी दुनिया से बाहर निकालने में मेरी मदद की और मुझे योगा से परिचय करवाया। 

लग्जरी गाड़ियों का है शौक
कंगना ने 21 साल की उम्र में अपनी पहली कार BMW 7- सीरीज खरीदी थी। हाल ही में उन्होंने मर्सिडीज बेंज जीएलई- क्लास एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 73.7 लाख रुपए से 1.25 करोड़ रुपए के बीच है।

कंगना रनौत की फीस
खबरों के अनुसार कंगना रनौत की कुल संपत्ति 13 मिलियन डॉलर यानी करीब 96 करोड़ रुपए है। वे एक फिल्म के लिए करीब 17-18 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। कंगना बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेस हैं। वहीं कंगना ब्रांड को एंडोर्स करने के लिए 3-3.5 करोड़ लेती हैं।

पद्मश्री सम्मानित
कंगना रनौत फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी में 6 बार अपना नाम दर्ज करा चुकी है।  कंगना को चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर पुरस्कारों सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही 2020 में उन्हें भारत सरकार द्वारा देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.