Thursday, Sep 21, 2023
-->
urvashi rautela shifted to juhu''''''''s luxurious bungalow

जुहू के आलीशान बंगले में शिफ्ट हुईं Urvashi Rautela, इस बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर की बनी पड़ोसन

  • Updated on 5/30/2023
  • Author : Diksha Raghuwanshi

नई दिल्ली,टीम डिजिटल। उर्वशी रौतेला हमेशा ही लाइमलाइट में रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने कान्स 2023 लुक से सुर्खियां बटोरी। अब एक बार फिर वे चर्चा में हैं, लेकन इस बार वजह कुछ और है। एक्ट्रेस पिछले सात-आठ महीने से मुंबई में अपने लिए एक घर की तलाश कर रही थीं औऱ अब उनकी ये तलाश खत्म हो गई है। एक्ट्रेस जुहू में यश चोपड़ा के बंगले के पास वाले बंगले में शिफ्ट हो गई हैं। बता दें कि यश चोपड़ा का ये वो बंगला है जहां उनकी वाइफ पामेला चोपड़ा अपने निधन से पहले तक रहा करती थी। पामेला चोपड़ा का निधन इसी साल 20 अप्रैल को हुआ था।

इससे पहले उर्वशी लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में ‘सेलेस्ट’ के नाम से एक बंगले को रहने के लिए तैयार करवाया था। लेकिन उसमें वो शिफ्ट नहीं हो पाई। वहीं अब एक्ट्रेस अपने जुहू वाले बंगले में शिफ्ट हो चुकी हैं। जो एक्ट्रेस ने बहुत ही खूबसूरती से सजाया है। खबरों की मानें तो इस बंगले में उर्वशी दो-तीन महीने पहले ही शिफ्ट हो गई थी।

बता दें कि उर्वशी रौतेला फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया सेंसशन भी बन चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उर्वशी को लाखों लोग फॉलो करते हैं जो उनकी हर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। एक्ट्रेस भी आए दिन अपने ग्लैमरस अवतार से फैंस को इंप्रेस करती रहती हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.