Monday, Jun 05, 2023
-->

करण जौहर की ‘शिद्दत' में वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर आएंगे नजर

  • Updated on 10/4/2017

Navodayatimesनई दिल्ली/टीम डिजिटल। करण जौहर की एक और फिल्म धमाल मचाने वाली है। करण की फिल्म 'शिद्दत' अगले साल से शुरू होगी। शिद्दत भारत और पाकिस्तान विभाजन के समय पर आधारित है।

तमिल फिल्म देखने वालों को बड़ा झटका, शुक्रवार को अब नहीं होगीं फिल्म रिलीज

इसमें वरुण धवन, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में होंगे। इसके अलावा संजय दत्त और श्रीदेवी भी अहम भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म को लेकर डीएनए ने लेटेस्ट अपडेट्स दिए हैं।

कार्टून नेटवर्क की उम्र हुई 25 साल, जानिए इसका इतिहास

खबरो के अनुसार वरुण और आदित्य फिल्म में भाई का रोल निभाएंगे जबकि संजय और श्रीदेवी उनके पैरेंट्स के तौर पर नजर आएंगे। पूरी फिल्म में दोनों भाईयों का तनावपूर्ण संबंध होगा। वरुण दिलवाले में शाहरुख खान के छोटे भाई का रोल निभा चुके हैं। लेकिन पहली बार दोनों स्क्रीन पर एक-दूसरे के भाई बनेंगे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.