Thursday, Sep 28, 2023
-->
varun dhawan gives donation for daily wage labourers on his bdy sosnnt

वरुण धवन ने अपने जन्मदिन पर किया यह बड़ा काम, अशोक पंडित ने किया खुलासा

  • Updated on 4/26/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड के चार्मिंग बॉय वरुण धवन (Varun dhawan) इस 24 अप्रैल को पूरे 33 साल के हो चुके हैं। वहीं लॉक डाउन (lockdown) की वजह से भले ही उन्होंने अपना जन्मदिन (Varun dhawan birthday) सेलिब्रेट नहीं किया हो, लेकिन इस खास मौके पर उन्होंने एक महान काम किया है जिसकी अब चारों तरफ चर्चाएं हो रही हैं। वरुण ने अपने जन्मदिन पर फिल्म इंडस्ट्री के दिहाड़ी मजदूरों की मदद की है।

वरुण ने अपने जन्मदिन पर किया यह नेक काम
जी हां, इस बात की जानकारी फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के अध्यक्ष अशोक पंडित (Ashok pandit) ने ट्वीट के जरिए दी है।

उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो (video) शेयर किया जहां  उन्होंने वरुण धवन का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया और इसके साथ ही उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी।

देखें वरुण का यह रैप वीडियो
बॉलीवुड के बाकी सितारों की तरह वरुण भी कोरोना वायरस (coronavirus) को लेकर अपने फैंस के बीच लगातार जागरूकता फैला रहे हैं।

वरुण ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो पीएम मोदी (PM Modi) की स्पीच को अपने गाने में एड करके एक रैप करते हुए नजर आएं। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो जमकर वायरल हुआ।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.