Tuesday, Mar 21, 2023
-->

Video: आलिया का टूटा दिल, उड़ गई रातों की नींद

  • Updated on 11/10/2016

Navodayatimesनई दिल्ली (टीम डिजिटल): आलिया भट्ट और शाहरुख खान की अगली फिल्म 'डियर जिंदगी' जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

फिल्म के अब तक कई लुक जारी किए गए हैं जिनमें शाहरुख और आलिया की मस्ती देखने लायक है। फिल्म का गाना 'लव यू जिंदगी' भी पहले ही रिलीज हो चुका है और लोगों को पसंद भी आया है।

'ए दिल है मुश्किल' ने की 100 करोड़ के क्लब में एंट्री

हाल ही में फिल्म का एक और गाना रिलीज कर दिया गया है। इस गाने का नाम है 'जस्ट गो टू हैल दिल'। गाने में आलिया की नींदे उड़ी हुई लग रही हैं। लगता है जैसे उनका दिल टूट गया है। उनके टूटे दिल के पीछे कारण है कुणाल कपूर।

गानें में बस आलिया के टूटे दिल का हाल ही दिखाया है। फिल्म की निर्देशक और निर्माता गौरी शिंदे हैं। यह गाना सुनिधि चौहान ने गाया है। गाने का म्यूजिक अमित त्रीवेदी ने दिया है। फिल्म 25 नवंबर 2016 को रिलीज होगी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.