Sunday, Apr 02, 2023
-->
video-bharti-s-son-gola-said-first-word-father-harsh-limbachia-was-happy

Video: भारती के बेटे गोला ने पहली बार बोला कुछ ऐसा, खुशी से झूम उठे पापा हर्ष लिंबाचिया

  • Updated on 1/11/2023

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। इन दिनों मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष अपना पेरेंटहुड एंजॉय कर रहे हैं। भारती-हर्ष का बेटा गोला 9 महीने का हो गया है। वैसे तो बेटे का नाम उन्होंने लक्षय रखा है लेकिन कपल अपने लाडले को प्यार से गोला कह कर बुलाता है। भारती अक्सर अपने व्लोग के जरिए बेटे की नटखट शरारते फैंस को दिखाती रहती हैं। इस बार भी भारती ने एक स्पेशल व्लोग शेयर किया है जिसमें उनके बेटे ने पहला शब्द बोला है। जिसे सुन हर्ष तो फूले नही समा रहे हैं। 

भारती-हर्ष के बेटे ने बोला पहला शब्द 
बच्चे के मुंह से निकला पहला शब्द सुनने के लिए हर मां-बाप उत्सुक रहते हैं। भारती-हर्ष के बेटे गोला ने 9 महीने पर पहला शब्द बोला है, जिस सुन भारती ये ज्यादा हर्ष खूशी से झूम उठे हैं। हर्ष ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें भारती बेटे को उठाए हुए दिख रही हैं। इसी वीडियो में भारती बेटे से कहती हैं- 'बोलो पापा, ऐसा कई बार बोलने पर लास्ट में गोला बोल ही देता है पापा।' जिसे सुन हर्ष खुशी से उछल पड़े हैं।  वीडियो शेयर कर हर्ष ने लिखा- गोले का पहला शब्द है- पापा। इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट इमोजी भी पोस्ट किया है। गोला के मुंह से पहले शब्द पापा सुन हर्ष के कान तृप्त हो गए हैं।

फैंस से लेकर सेलेब्स दे रहे बधाई
गोले की इस वीडियो को देखने के बाद सेलेब्स के रिएक्शयन भी सामने आ रहे हैं। सिंगर नेहा कक्कड़, सुरभि-समृद्धि, निशा रावल, जैस्मिल भसीन, प्रियांक शर्मा और देवोलीना समेत कई टीवी स्टार्स हर्ष और भारती को बधाई दे रहे हैं। वहीं फैंस भी इस वीडियो पर खूब प्यार लूटा रहे हैं। गोला तो पहले से ही काफी क्यूट है लेकिन इस वीडियो में उसकी क्यूटनेस को चार चांद लगा दिए हैं। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.