नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सालों से बॉलीवुड पर राज करते आ रहे अमिताभ बच्चन आज भी नए सितारों को टक्कर देते हैं। बिग बी हमेशा किसी न किसी काम में व्यस्त रहते हैं औऱ कुछ अलग करके सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार तो बिग बी एक अलग वजह से चर्चा में आएं हैं। जी हां बिग बी ने अपनी एक फेवरेट चीज बेच दी है।
खबरें हैं कि बिग बी ने अपनी रॉल्स रॉयस फैंटम बेच दी है और साथ ही नई लग्जरी गाड़ी लेने की प्लानिंग कर रहे हैं। 12 साल पहले 2007 में अमिताभ की परफॉरमेंस से प्रभावित होकर विदु विनोद चोपड़ा ने बिग बी को कार गिफ्ट की थी। इस कार की किमत उस समय में 3.5 करोड़ थी।
बिग बी को लक्जरी गाडियों का बहुत शौक है। उनके पास बहुत सी लग्जरी गाड़ियां हैं। उनके पास मर्सिडीज एस.एल.500, रेंज रोवर, लेक्स्स एल.एक्स.470, बी.एम.डब्ल्यू. एक्स-5 जैसी लग्जरी गाड़ियां भी हैं।बता दें इन सब गड़ियों की किमत 2 करोड़ से ऊपर है।
अमिताभ बच्चन जल्द मर्डर मिस्ट्री फिल्म 'बदला' में नजर आने वाले हैं, जो 8 मार्च को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की जोड़ी फिर से साथ नजर आने वाली है। फिल्म में बिग बी वकील के रोल में हैं औऱ वकील भी ऐसे हैं जिन्होंने 40 साल के करियर में कोई केस नहीं हारा। नैना सेठी का रोल कर रहीं तापसी लव लाइफ, अफेयर और मर्डर के बीच फंस जाती हैं।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
बजट 2023 - दिल्ली पुलिस को हाईटेक बनाने के लिए मिला 11 हजार करोड़ से...
अडाणी के मुद्दे को संसद में संयुक्त रूप से उठाने पर विपक्षी दल सहमत
क्रिप्टो मुद्राओं के नियमन पर जी20 में नीतिगत सहमति बनाने की कोशिशः...
SAT ने सत्यम घोटाले में राजू बंधुओं पर रोक के SEBI आदेश को निरस्त...
अडाणी कंपनी के साथ बिजली खरीद समझौते में संशोधन चाहता है बांग्लादेश
सुप्रीम कोर्ट ने चेताया - हमारे आदेश के बावजूद नफरती भाषणों पर कोई...
अडानी प्नकरण पर चुप भाजपा चुनावी तैयारियों में जुटी, नगालैंड में...
कानून मंत्री रीजीजू ने कोर्ट में नियुक्त न्यायाधीशों की श्रेणियों का...
मोदी सरकार ने बजट 2023 में IIM का घटाया अनुदान
अडाणी प्रकरण को लेकर CM गहलोत का तंज- कर्मचारियों को शेयर बाजार के...