Thursday, Jun 01, 2023
-->
vidya-balan-birthday-special-unknown-facts

B'day Special: पढ़ें कुछ दिलचस्प बातें, तस्वीरों में देखें विद्या बालन का साड़ी स्टाइल

  • Updated on 12/31/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। विद्या बालन ने अपने बेहतरीन अभिनय से बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई। विद्या उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिन्हें अपनी फिल्में हिट कराने के लिए किसी अभिनेता की जरुरत नहीं पड़ती। अकेले अपने दम पर वह पूरी फिल्म हिट करने की क्षमता रखती हैं। वहीं विद्या स्टाइल आइकन भी हैं। साड़ी कैरी करने के मामले में विद्या से ज्यादा अच्छा शायद ही इंडस्ट्री में कोई हो। आइए आज आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें- 

- विद्या को एक राष्ट्रीय पुरुस्कार और 5 बार फिल्‍मफेयर अवार्ड्स से सम्‍मानित किया जा चुका है। विद्या बालन का जन्म 1 जनवरी 1978 को केरला में हुआ था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

In Tamil ,Piranda ,means mad😁...so here’s some Parandee-piranda 🤪.

A post shared by Vidya Balan (@balanvidya) on Dec 9, 2018 at 3:55am PST

- विद्या तमिल,मलयालम,हिंदी, और अंग्रेजी भाषा में पारंगत हैं। विद्या की एक बहन है-प्रिया बालन। विद्या का पूरा बचपन मुंबई में ही बीता है। उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई मुंबई के एंथोनी गर्ल्स स्कूल, चेम्बूर से की है। वहीं स्नातक की पढ़ाई मुंबई यूनिवर्सिटी से।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Out tonight 💥 in Outfit @punitbalanaofficial Hair @bhosleshalaka Make Up @shre20 Styled by @who_wore_what_when

A post shared by Vidya Balan (@balanvidya) on Nov 3, 2018 at 9:35am PDT

- विद्या बालन की यूटीवी के सी.इ.ओ सिद्धार्थ रॉय कपूर से 14 दिसंबर 2012 को शादी हुई थी। 

- विद्या को अपने शुरुआती फिल्मी करियर में कई उपेक्षायों का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं उन्हें एक मलयालम निर्देशक ने अपशगुन तक कह दिया था। लेकिन विद्या ने हार नहीं मानी। इसके बाद विद्या ने कई टीवी कमर्शियल ऐड और टीवी सीरियल में काम किया। विद्या ने प्रसिद्ध टीवी शो 'हम पांच' में भी काम किया है।

- विद्या ने कई म्यूजिक एल्बम/ विडियोज में सहायक भूमिकाओं में यूफोरिया सुभा मुदगल और पंकज उधास जैसे गायक और बैंड के साथ काम किया। विद्या को उनके फिल्मीं करियर का पहला ब्रेक फिल्म 'परिणीति' में मिला। फिल्म को समीक्षकों द्वारा बेहद सरहाना मिली।

- 'पा', 'डर्टी पिक्चर', 'डेढ़ इश्किया', 'परणिता', 'भूल भुलैया', 'कहानी', 'नो वन किल्ड जेसिका', 'हमारी अधूरी कहानी' जैसी फिल्में विद्या कर चुकी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Tumhari Sulu kuch bhi kar sakti hai! Delighted to be in the PM's tent at the beautiful #RannUtsav!

A post shared by Vidya Balan (@balanvidya) on Nov 8, 2017 at 8:59pm PST

- विद्या बालन भरतनाट्यम और कथक डांस में पूर्ण रूप से पारंगत हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.