नई दिल्ली/टीम डिजिटल। साउथ के सुपस्टार और आंध्र प्रदेश के मुख्य मंत्री एनटीआर की बायोपिक लंबे समय से मीडिया के सुर्खियों में छाई हुई है। कुछ दिनों पहले ही फिल्म से एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह का लुक रिलीज किया गया था। अब फिल्म से एक्ट्रेस विद्या बालन का किरदार सामने आया है। विद्या की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में विद्या व्हाइट और रेड बॉर्डर की साड़ी में नजर आ रही है। उनके बालों में गजरा लगाया हुआ है।
एक क्लिक में पढ़ें, Bollywood से जुड़ी Top खबरें
साउथ इंडियन अवतार में नजर आ रही विद्या बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके फैंस इस लुक को काफी पसंद कर रहे है इसलिए कम समय में ही तस्वीर ज्यादा वायरल हो गई है।
आपको बता दें, इस बायोपिक में एनटीआर के बेटे नंदामूरी बालाकृष्णा अपने पिता के किरदार में दिखेंगे तो उनकी पत्नी विद्या बालन होंगी। इसके साथ ही रकुल प्रीत सिंह दिवगंत अभिनेत्री श्रीदेवी का किरदार निभाएंगी। रकुल प्रीत श्रीदेवी के रूप में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। खबर के मुताबिक, श्रीदेवी के 20 मिनट के रोल के लिए रकुल प्रीत ने फिल्म मेकर्स से भारी रकम वसूल की है। कहा जा रहा हैं अपने इस रोल के लिए रकुल प्रीत ने 1 करोड़ फीस ली है।
Rakul Preet as #Sridevi... Rakul Preet portrays the part of the legendary actress in #NTRBiopic... While the first part [#NTRKathanayakudu] will release on 9 Jan 2019 [Wed], the second part [#NTRMahanayakudu] will release on 24 Jan 2019 [Thu]... Directed by Krish. pic.twitter.com/sFwEjcBn4M — taran adarsh (@taran_adarsh) October 10, 2018
Rakul Preet as #Sridevi... Rakul Preet portrays the part of the legendary actress in #NTRBiopic... While the first part [#NTRKathanayakudu] will release on 9 Jan 2019 [Wed], the second part [#NTRMahanayakudu] will release on 24 Jan 2019 [Thu]... Directed by Krish. pic.twitter.com/sFwEjcBn4M
Exclusive Interview: प्यार और जुनून से भरी कहानी ‘नमस्ते इंग्लैंड’
जानकारी दे दें कि इस बायोपिक को दो भाग में बनाया गया है। जिसका पहला पार्ट 'कथानायकुडू' 9 जनवरी 2019 को रिलीज किया जाएगा। वहीं इसका दूसरा पार्ट 'महानायकुडू' 24 जनवरी को रिलीज हो रहा है। फिल्म को मशहूर फिल्म मेकर कृष डायरेक्ट कर रहे हैं।
आपको बता दें कि एनटीआर और श्रीदेवी ने साथ में 14 फिल्में की हैं जिसमें से लगभग सारी हिट साबित हुई हैं। इस वजह से इस बायोपिक में श्रीदेवी के किरदार को अहम दिखाया गया है।
पुलिस हिरासत से रिहा हुए पहलवान जल्द करेंगे अपनी अगली रणनीति का ऐलान
दिल्ली में आदिवासियों के प्रदर्शन के बीच मणिपुर की यात्रा पर इंफाल...
बारिश ने रोका IPL फाइनल, सुपर किंग्स को 215 का लक्ष्य
हरियाणा के जींद मे AAP की तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे केजरीवाल
हिमाचल के CM सुक्खू ने दिल्ली में केजरीवाल से की मुलाकात, केंद्रीय...
पहलवानों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर अनुराग ठाकुर ने रखा...
CBI ने भ्रष्टाचार के मामले में रोल्स-रॉयस, अधिकारियों के खिलाफ दर्ज...
पहलवानों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का वीडियो देखकर...
शाहबाद डेरी हत्याकांड को लेकर उपराज्यपाल सक्सेना पर बरसे केजरीवाल
भाजपा सरकार बेटी नहीं, बेटी के साथ अपराध करने वालों को बचाती है:...