नई दिल्ली/टीम डिजिटल। पिछले साल नवंबर 2020 में अभिनेता विजय राज (vijay raaz) पर महिला क्रू मेंबर ने सेट पर हैरेसमेंट करने के आरोप लगाए थे। इस मामले में विजय ने बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ में शरण ली थी। अब नागपुर हाई कोर्ट से विजय को उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर पर अंतरिम निषेधाज्ञा मिल गई है। कोर्ट ने विजय राज को एड-इंटरिम रिलीफ दे दी है।
विजय राज ने अपनी वकील सवीना बेबी सच्चर के जरिए उस एफआईआर को रद्द करने का आवेदन किया था। वकील का कहना था कि कथित घटना वाले दिन विजय राज सुबह 6:30 बजे होटल से सेट पर शूटिंग के लिए गए थे। उस दिन सेट पर आरोप लगाने वाली असिस्टेंट डायरेक्टर भी थी। मगर बाद में एफआईआर में लिखा गया कि उसी दिन सुबह 9 बजे विजय राज ने होटल में आरोपी से संपर्क करने का प्रयास किया, जबकि ऐसा हो ही नहीं सकता था। क्योंकि विजय राज ने उस दिन सुबह 6:30 बजे होटल छोड़ दिया था।
क्या है पूरा मामला
अभिनेत्री विद्या बालन (vidya balan) की फिल्म 'शेरनी' (sherni) में अहम भूमिका निभा रहे एक्टर विजय राज को छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने 2 नवंबर को गिरफ्तार किया था जिस वजह से निर्माताओं ने विजय को फिल्म से निकाल दिया था। विजय पर फिल्म क्रू की एक महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा था। विजय राज को पुलिस ने महाराष्ट्र के गोंडिया से गिरफ्तार किया है। बता दें कि विजय राज इससे पहले ड्रग्स मामले में भी गिरफ्तार किए गए थे।
विजय ने सेट पर मौजूद एक लड़की की बांह पकड़कर उसे झटके से अपनी ओर खींच लिया था। उस वक्त वहां सेट पर 30 लोग और मौजूद थे। क्रू मेम्बर ने बाताया वह लड़की बैठी हुई थी, जब विजय ने उसका अटेंशन पाने के लिए उसका हाथ पकड़ा। इस वजह से उसने आपा खो दिया। यह बात तो साफ है कि विजय ने उससे छेड़छाड़ नहीं की। यहीं नहीं विजय समझ गए थे कि उनसे गलती हुई है और उन्होंने उस लड़की से तुरंत माफी भी मांगी, लेकिन वह काफी उदास थी। मेकर्स ने उस दिन शूट कैंसिल कर दिया था, बाद में लड़की ने शिकायत दर्ज करवा दी। हालांकि शिकायतकर्ता की दोस्त ने बताया कि यह चौथी बार हुआ था जब विजय ने उस लड़की से ऐसा व्यवहार किया था।
मिलिंद सोमन के बाद एमी जैक्सन ने करवाया टॉपलेस फोटोशूट, वायरल हुई फोटो
बता दें 57 वर्षीय विजय राज ने फिल्म 'रन' में कौवा बिरयानी वाले सीन से मशहूर हुए थे। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट और हिट फिल्मों में बेहतरीन रोल किए। धमाल, वेलकम, दीवाने हुए पागल, रघु रोमियो, मुंबई टू गोवा और गली बॉय उनकी यादगार फिल्में हैं। वैसे विजय राज ने 1999 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म 'भोपाल एक्सप्रेस' से अपने करियर की शुरुआत की थी। 1963 में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्मे विजय ने दिल्ली से शिक्षा पूरी की।
यहां पढ़ें बॉलीवुड से जुड़ी बड़ी खबरें...
छेड़छाड़ के आरोप के बाद विजय राज बोले- रोज परिवार, इज्जत, मुकाम और खुद को देखता हूं असहाय
क्रू मम्बर ने बताया- क्या हरकत की थी विजय राज ने सेट पर लड़की के साथ
विद्या बालन की फिल्म से विजय राज को किया बाहर, नए कलाकार की खोज में निर्माता
फॉक्स स्टार हिंदी की कॉमेडी-ड्रामा 'लूटकेस' अब इस नई तारीख को होगी रिलीजकुणाल खेमू के इस लाल बैग में ऐसा क्या है खास, वरुण धवन को बैग के पास आता देख हुए बेकाबू
पुलिस स्टेशन पहुंची कंगना, कुछ देर पहले Video शेयर कर कहा- 'मेरी आवाज दबाई जा रही है...'
देशद्रोह मामला : कंगना ने मुंबई पुलिस के सामने दर्ज कराया बयान, लोगों से मांगा सपोर्ट
बजट 2023 - दिल्ली पुलिस को हाईटेक बनाने के लिए मिला 11 हजार करोड़ से...
अडाणी के मुद्दे को संसद में संयुक्त रूप से उठाने पर विपक्षी दल सहमत
क्रिप्टो मुद्राओं के नियमन पर जी20 में नीतिगत सहमति बनाने की कोशिशः...
SAT ने सत्यम घोटाले में राजू बंधुओं पर रोक के SEBI आदेश को निरस्त...
अडाणी कंपनी के साथ बिजली खरीद समझौते में संशोधन चाहता है बांग्लादेश
सुप्रीम कोर्ट ने चेताया - हमारे आदेश के बावजूद नफरती भाषणों पर कोई...
अडानी प्नकरण पर चुप भाजपा चुनावी तैयारियों में जुटी, नगालैंड में...
कानून मंत्री रीजीजू ने कोर्ट में नियुक्त न्यायाधीशों की श्रेणियों का...
मोदी सरकार ने बजट 2023 में IIM का घटाया अनुदान
अडाणी प्रकरण को लेकर CM गहलोत का तंज- कर्मचारियों को शेयर बाजार के...