Saturday, Jun 10, 2023
-->
vikrant massey compare yami gautam wedding pics with radhe ma kangana criticise jsrwnt

विक्रांत मैसी ने मजाकिया अंदाज में किया यामी की फोटो पर कमेंट, कंगना बोलीं- मेरी चप्पल लाना जरा

  • Updated on 6/7/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) ने अचानक से शादी करके सभी को चौंका दिया। एक्ट्रेस ने फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' (Uri) के डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) के साथ सात फेरे लेकर अपने फैंस को सरप्राइज दिया। इस बात की जानकारी खुद यामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है।

यामी हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से संबंध रखती हैं। इसलिए यामी ने हिमाचली रीति-रिवाज के साथ मंडी जिले के गोहर में न्योरी गांव में अपने फार्म हाउस में गुपचुप शादी की। शादी के लिए यामी ने बेहद ही सिंपल लुक चुना। यामी अपनी मेहंदी और हल्दी में बेहद सिंपल लुक में नजर आईं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yami Gautam (@yamigautam)

यामी दुल्हन के जोड़े में बेहद जच रही थीं तो वहीं सफेद रंग की शेरवानी और पगड़ी में आदित्य भी काफी हैंडसम लग रहे थे। यामी के इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स लगातार बधाईयां दे रहे हैं। मनीष मल्होत्रा, कीर्ति कुल्हारी, वाणी कपूर, निम्रत कौर संग कई बॉलीवुड सेलेब्स ने यामी गौतम को कमेंट कर बधाई दी है। साथ ही उनके लुक और मेहंदी की तारीफ भी हो रही है। इसी बीच यामी की शादी की तस्वीरों पर बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने थोड़ा मजाकिया अंदाज में कमेंट किया। लेकिन हमेशा की तरह कंगना इस मेटर में भी बीच में कूद पड़ी।

दरअसल, विक्रांत ने यामी की शादी के लाल जोड़े को देखते हुए लिखा- राधे मां की तरह शुद्ध और पवित्र... विक्रांत के इस कमेंट पर कंगना ने जवाब देते हुए लिखा, 'कहां से निकला ये कॉकरोच.. लाओ मेरी चप्पल।' 

बता दें कि कंगना अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसे ही अपनी प्रतिक्रिया देती रहती हैं। कुछ ही दिन पहले उनका ट्विटर अकाउंट भी ससपेंड कर दिया गया था। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.