Thursday, Jun 01, 2023
-->

अब दीपिका की हां में हां मिलाने लगे हैं विन डीजल, जानिए क्यों

  • Updated on 11/1/2016

Navodayatimesनई दिल्ली (टीम डिजिटल)। दीपिका पादुकोण अपनी हॉलीवुड फिल्म 'ट्रिपल एक्स: द रिटर्न ऑफ द जैन्डर केज' के सह-अभिनेता विन डीजल को आजकल हिंदी सिखा रही हैं।

बिग बी की दिवाली पार्टी में पहुंचे कई सितारे

दीवाली के अवसर पर दोनों ने पारंपरिक भारतीय कपड़े पहने और अपने सभी भारतीय प्रशंसकों के लिए एक वीडियो के जरिए दीवाली की बधाई भेजी। डिजाइनर सब्यसाची द्वारा एक भारी कढ़ाई वाली शेरवानी में सजे विन डिजल वीडियो में फैंस को हिन्दी में दिवाली की बधाई दे रहे हैं।

ट्विटर पर बॉलीवुड सितारों ने कुछ यूं कहा #HappyDiwali

उन्होंने कहा, नमस्ते। आप सब को दीवाली की शुभकामनाएं। उनके प्रयास पर दीपिका को गर्व हुआ। दीपिका ने भी वीडियो में फैंस से सुरक्षित दिवाली मनाने का आग्रह किया।

दीपिका 20 जनवरी 2017 को रिलीज होने वाली फिल्म 'ट्रिपल एक्स: द रिटर्न ऑफ द जैन्डर केज' विन के साथ मुख्य भूमिका में हैं और यह उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.