Wednesday, Oct 04, 2023
-->
vinod-mehra-wife-on-his-relationship-with-rekha-sosnnt

Vinod Mehra के साथ मरते दम तक रही थीं Rekha, एक्टर की पत्नी ने खोले कई राज

  • Updated on 12/27/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। 70 के दशक के मशहूर अभिनेता दिवगंत विनोद मेहरा (VINOD MEHRA) भले ही आज इस दुनिया में नहीं है, लेकिन फिल्मों के साथ साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी खूब सुर्खियों में रही। एक समय ऐसा था जब विनोद-रेखा (vinod rekha affair) एक-दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत किया करते थे। दोनों के अफेयर के चर्चे हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। 

Rekha ने मरते दम तक विनोद मेहरा का नहीं छोड़ा था साथ
वहीं अब दिवगंत अभिनेता की पत्नी किरण मेहरा (kiran mehra) ने विनोद और रेखा के रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान किरण ने बताया कि 'रेखा एक फैमिली की तरह है। वह एकलौती शख्स है जो आखिरी वक्त तक विनोद के साथ थीं। मैं और रेखा आज भी एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। हम जब भी मिलते हैं तो मैं उन्हें जोड़ से गले लगा तेगी हूं।'

विनोद मेहरा को प्यार से विन बुलाती थीं रेखा, अभिनेत्री को देख सास ने  आशीर्वाद की जगह निकाल ली थी चप्पल - Entertainment News: Amar Ujala

किरण ने आगे यह भी कहा कि 'मैं अपनी तुलना किसी ऐसे इंसान से नहीं कर रही हूं जो इतनी ऊंचाइयों पर है और सफल है, पर मैं और रेखा काफी हद तक एक-जैसे हैं। हमारी शादी में भी रेखा शामिल हुई थीं। बता दें कि रेखा और विनोद को लेकर खबरें उड़ी थी कि दोनों ने कोलकाता में गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। लेकिन विनोद मेहरा की मां यह शादी मंजूर नहीं थी, इस वजह से दोनों के रिश्ते को कोई नाम नहीं मिल पाया।'

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.