Tuesday, Oct 03, 2023
-->
Virat-Anushka arrived to visit Mahakal, the simplicity of the couple won the hearts of the fans

महाकाल के दर्शन करने पहुंचे Virat-Anushka, कपल की सादगी ने जीता फैंस का दिल

  • Updated on 3/4/2023

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।  इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) पत्नि अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ इन दिनों तीर्थ स्थलों के खूब दर्शन कर रहे हैं। हाल ही में कपल महाकाल मंदिर दर्शन करने पहुंचे। जहां से इनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में विराट और अनुष्का को महाकाल की भक्ति में लीन देखा जा सकता है। कपल ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

 

महाकाल के दर्शन करने पहुंचे विराट-अनुष्का
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सुबह 4:00 बजे की भस्म आरती में शामिल हुए। इस दौरान कपल ने महाकाल की पूजा की, जिसके बाद विराट ने जय महाकाल का जयकारा लगाया, तो वहीं अनुष्का महाकाल का नाम जपति नजर आईं। विराट-अनुष्का करीब डेढ़ घंटे तक इस भस्म आरती में शुमार रहे और आरती के बाद अभिषेक किया। वैसे तो कपल अक्सर बेटी वामिका के साथ तीर्थ स्थलों के दर्शन करने पहुंचता है, लेकिन इस बार उनकी बेटी वामिका साथ नजर नहीं आई। 

कपल की सादगी ने जीता फैंस का दिल
महाकाल के दर्शन करने के दौरान अनुष्का पिंक साड़ी में सर पर पल्लू लिए नजर आईं। तो वहीं, विराट कोहली पारंपरिक पोशाक में माथे पर चंदन का टीका और गले में रुद्राक्ष की माला पहन महाकाल भक्ति में लीन नजर आए। अनुष्का सादगी से पति के साथ महाकाल की आरती में शामिल होना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। कई यूजर विराट-अनुष्का की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 

comments

.
.
.
.
.