Saturday, Apr 01, 2023
-->
virat kohli anushka sharma visit baba neem karoili ashram with vamika

Video: विराट-अनुष्का ने किया वृंदावन का दौरा, मां की गोद में बैठी शरारतें करती दिखीं Vamika

  • Updated on 1/6/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। वृंदावन से बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति क्रिकेटर विराट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दरअसल, हाल ही में कपल दो दिन के आध्यात्मिक दौरे पर वृंदावन गए थे। यहां वह अपनी बेटी वामिका के साथ संतों का आशीर्वाद लेने पहुंचे। 

विराट-अनुष्का ने किया वृंदावन का दौरा
पहले दिन कपल ने बाबा नीम करोली के आश्रम के दर्शन किए, जहां उन्होंने कुटिया में ध्यान लगाया। वहीं दूसरे दिन कपल संत प्रेमानंद गोविंद शरण के आश्रम भी गए। यहां पहुंचकर उन्होंने महाराज से आशीर्वाद लिया और 45 मिनट तक महाराज के साथ विराट कोहली की आध्यात्मिक चर्चा भी हुई। इसके अलावा कपल मां आनंदमई के आश्रम भी पहुंचे। वहीं वृंदावन का दौरा पूरा करने के बाद कपल कल शाम 4 बजे हेलीकॉप्टर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @virushka_always1801

इस दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो आग की तरह वायरल हो रहा है। वीडियो में कपल संत प्रेमानंद गोविंद शरण के आश्रम में हाथ जोड़े बैठे नजर आ रहे हैं, जहां कपल का कोई परिचय करवाता है कि कोहली क्रिकेटर हैं, जबकि अनुष्का बॉलीवुड में अभिनेत्री हैं। इसके बाद स्वामी जी अनुष्का को चुनरी और कोहली को माला पहनाने के लिए किसी एक भक्त को कहते हैं। वहीं वामिका के लिए भी स्वामी जी छोटी माला लाने को कहते हैं। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि अनुष्का की गोद में बैठी वामिका शरारतें करती हुई दिखाई दे रही हैं।

 

comments

.
.
.
.
.