Friday, Sep 29, 2023
-->
Virat said the dialogue of Anushka s film Impressed Mrs Kohli kissed

Video: विराट ने बोला Anushka की फिल्म का डायलॉग, इंप्रेस हुईं मिसेज कोहली ने कर लिया Kiss

  • Updated on 5/28/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पावर कपल में से एक हैं। दोनों की बॉन्डिंग और कैमेस्ट्री कमाल की है। कपल किसी न किसी वजह से हमेशा ही चर्चा में बना रहता है। वहीं, दोनों कभी भी एक दूसरे पर प्यार न्योझावर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। विराट-अनुष्का का ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों का प्यार एक बार भी दिखता नजर आ रहा है। 

 

विराट ने बोला अनुष्का की फिल्म का डायलॉग
दरअसल, सामने आए इस वीडियो में अनुष्का और विराट एक इवेंट में बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान अनुष्का अपनी फिल्म बैंड बाजा बारात का एक डायलॉग बोलती हैं, जिसे वह आधा बोलकर छोड़ देती हैं। जिसके बाद विराट को ये डायलॉग पूरा करना होता है। फिर क्या था, बीवी की फिल्म का विराट ने ऐसे बोला जैसे उनकी जुबान पर रटा ही हुआ है। 

 

विराट को डायलॉग बोलते देख शॉक्ड हुईं अनुष्का 
अनुष्का ने अपनी फिल्म का डायलॉग बोलते हुए कहा- "प्यार व्यापार की जोड़ी कभी नहीं बैठती, नहीं भैया मैं तो सिंगल ही बेस्ट।" जिसको पूरा करते हुए विरात बोले- "बिजनेस कर ले मेरे साथ, ब्रेड पकौड़े की कसम कभी धोखा नहीं दूंगा।" ये सुनते हैं अनुष्का शॉक्ड हो जाती हैं और पति विराट को हग करते हुए किस उनके हाथ को चूम लेती हैं। 

विरुष्का प्यार देख इंप्रेस हुए फैंस 
इस वीडियो पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक फैन वीडियो पर कमेंट कर लिखा-  'एक ही तो दिल है विराट, कितनी बार लूटोगे?' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'विराट कोहली ने रॉक कर दिया, अनुष्का शर्मा शॉक हो गईं।' वहीं एक यूजर विराट की क्यूटनेस की तारीफ कर रहे हैं। 

comments

.
.
.
.
.