Monday, Sep 25, 2023
-->
vivek ranjan agnihotri, shefali shah to these celebrities got award in imdb 2022

IMDb 2022 में विवेक रंजन अग्निहोत्री, आर माधवन तक इन सेलेब्रिटीज को मिला अवार्ड

  • Updated on 12/15/2022

आईएमडीबी, फिल्मों, टीवी शो और मशहूर हस्तियों के बारे में जानकारी के लिए दुनिया का सबसे लोकप्रिय और आधिकारिक सोर्स है, जिसने 2022 की टॉप 10 सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्मों और वेब सीरीज की अपनी लिस्ट जारी कर दी है। इस साल की लिस्ट्स में बेहद अविश्वसनीय नामों की रैंकिंग के साथ, IMDb ने 20 टाइटल्स के क्रिएटर्स और निर्माताओं को उनके काम का सम्मान करने और इस पल का जश्न मनाने के लिए कस्टम-मेड रिकग्निशन अवॉर्ड्स भेजे। ऐसे में क्रिएटर्स एक्साइटेड और अभिभूत हैं और उन्होंने फैन्स के साथ अपना आभार साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। इस लिस्ट में आर. माधवन सहित टॉप 10 फिल्म निर्माता और अभिनेता शामिल है जिसमें विवेक रंजन अग्निहोत्री, शेफाली शाह और कई और लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि वे आईएमडीबी के इस क्रेडिट और अवॉर्ड के लिए बेहद शुक्रगुजार हैं।

बड़ी मुस्कान के साथ ट्रॉफी के साथ पोज देते हुए, सुपरस्टार आर. माधवन लिखते हैं, "वाह, बहुत बहुत धन्यवाद दोस्तों"।

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने लिखा, "इस अनमोल पुरस्कार को पाकर खुशी हुई
@IMDb #TheKashmirFiles को 2022 की 'सबसे लोकप्रिय फिल्म' के रूप में आंकने के लिए।
ये वास्तव में एक लोगों की फिल्म है।"

शेफाली शाह, जिनकी दो वेबसीरीज दिल्ली क्राइम और ह्यूमन को 2022 के लिए बेस्ट में से टॉप 10 के रूप में चुना गया था, लिखती हैं, “‘ह्यूमन’ और ‘दिल्ली क्राइम-2, मेरे दो सबसे करीबी शो आईएमडीबी की टॉप 10 टीवी सीरीज में हैं।
याहूओओओओ!!!

तो केन घोष ने लिखा हैं, “साल खत्म करने का अच्छा तरीका! #Abhay3 ने 2022 के लिए @imdb_in की टॉप 10 लिस्ट में जगह बनाई”

शेष आदिवी ने लिखा, "दिल भर आया है ❤️ #Major की टीम को मेरा धन्यवाद इस टीम के हर एक व्यक्ति ने #MajorTheFilm को साल की टॉप 10 फिल्मों में से एक बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। #MajorSandeepUnnikrishnan का आशीर्वाद। जय हिंद 🇮🇳”

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sesh Adivi (@adivisesh)

अभिषेक कुमार लिखते हैं "फ्रूड ऑफ हसल"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abhishek Kumar (@photovideowala)

पारिजात जोशी लिखते हैं “येयेयेये! हमने 2022 में कमाल किया! #collegeromance को @imdb_in द्वारा साल की टॉप10 वेबसीरीज के रूप में चुना गया !! आभारी

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Parijat Joshi (@parijat_joshi)

मोनिशा आडवाणी सोशल मीडिया पर लिखती हैं “जब हमने अपने #RocketBoys के साथ गैलेक्सी साझा की, धन्यवाद @imdb_in @imdb
 

 

comments

.
.
.
.
.