Sunday, Jun 04, 2023
-->
watch a fun bts video of hello charlie djsgnt

देखिए "हैलो चार्ली" का मजेदार बीटीएस वीडियो!

  • Updated on 4/15/2021

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ अमेज़न प्राइम वीडियो ने 9 अप्रैल को एक एडवेंचर कॉमेडी, पारिवारिक मनोरंजन हैलो चार्ली रिलीज़ की थी जिसे दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। बच्चों के लिए यह एक हंसी से भरपूर फ़िल्म है, खासकर उनके लिए जो विशेष रूप से महामारी के कारण बिना किसी एक्टिविटी के घर पर ही वक़्त बिताने पर मजबूर है। 

अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने एक बीटीएस वीडियो रिलीज़ किया है जिसमें हैलो चार्ली की दुनिया को उजागर किया गया है। इस वीडियो में, शूटिंग के दौरान कलाकारों द्वारा सेट पर की गई मस्ती की झलक साझा की गई है। 

हैलो चार्ली एक छोटे शहर से भोले-भाले युवक की कहानी है, जिसे मुंबई से दीव तक एक गोरिल्ला को ले जाने का काम सौंपा गया है और यह सफ़र रोमांच से भरपूर होने वाला है। अनोखे अंदाज में एक एडवेंचर कॉमेडी फिल्म, जिसमें गोरिल्ला का किरदार होगा, यह सभी के लिए एक ट्रीट होगी। 

फ़िल्म में आदार जैन, जैकी श्रॉफ, श्लोका पंडित, राजपाल यादव और एलनाज़ नोरौज़ी ने अभिनय किया है। हैलो चार्ली का निर्देशन पंकज सारस्वत द्वारा किया गया है, जिसका निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है। यह फ़िल्म अब अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.