Monday, Dec 11, 2023
-->
year ender 2020 these film stars tied in marriage in the corona era see full list anjsnt

Year Ender 2020: कोरोना काल में शादी के बंधन में बंधे ये फिल्मी सितारे, देखें पूरी List

  • Updated on 1/1/2021

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। साल 2020 में कोरोना महामारी ने हर किसी के चेहरे की मुस्कान  छीन ली थी लेकिन फिर भी कुछ लोगों ने इस महामारी को चकमा देते हुए अपने लिए खुशियां खोज निकाली हैं। आज हम ऐसे ही कुछ  फिल्मी सितारों के बारे में बात करने वाले हैं जिन्होंने इस कोरोना महामारी के दौर में भी खूब धूमधाम से शादी रचाई।

पुनीत पाठक

सबसे पहले बात करते हैं डांस प्लस के जज और फेमस डांसर पुनीत पाठक की। पुनित पाठन ने  हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड निधी सिंह के साथ शादी कर ली। उनकी शादी की कई तस्वीरें और वीडियो  सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

सफरनामा 2020: इस साल करीना, अनुष्का और शिल्पा सहित इन सितारों ने दी गुड न्यूज

काजल अग्रवाल

इसी साल साउथ की फेमस एक्ट्रेस काजल अग्रवाल  भी शादी के बंधन में बंध गई। उनकी शादी की खबर सुनकर जहां उनके फैंस खुश हुए वहीं कुछ फैंस का दिल  भी टूट गया। आपको बता दें कि इसी साल30 अक्टूर को मुंबई के ताज होटल में काजल अग्रवाल ने बिजनेसमैन गौतम किचलू से शादी रचाई है। कोरोना महामारी की वजह से शादी में घर के कुछ खास सदस्य ही मौजूद रह पाए थे।

नेहा कक्कड़

बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ ने भी इसी साल अचानक अपनी शादी का ऐलान कर दिया। उनके इस ऐलान ने हर किसी को हैरान भी किया था। सबसे पहले तो फैंस को लगा कि वो अपने गाने का प्रमोशन कर रही है लेकिन फिर बाद में समझ में आया कि नेहा सच में रोहन प्रीत सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने  जा रही है।आपको  बता दें कि नेहा कक्कड़ ने पंजाबी सिंगर  रोहनप्रीतसिंह के साथ 24 अक्टूबर को शादी रचाई है।


आदित्य नारायण

नेहा कक्कड़ की शादी के ऐलान के बाद ही बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ने भी अपनी शादी का ऐलान कर दिया। शादी के ऐलान के साथ ही आदित्य नारायण ने खुलासा कि कि वो गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल को पिछले 10 सालों से डेट कर रहे हैं। 

YEAR ENDER 2020: इन सितारों ने OTT प्लेटफॉर्म पर किया अपना डिजिटल डेब्यू

नताशा स्टेनकोविक

अपने बयानों को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के प्लेयर हार्दिक पांड्या ने भी बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक सगाई की तस्वीर पोस्ट करके हर किसी को हैरान कर दिया था। आपको बता दें कि दोनों ने साल की शुरुआत में ही सगाई कर ली थी और अब इन दोनों का एक बेटा भी है।

 

राणा दग्गुबती

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rana Daggubati (@ranadaggubati)

बॉलीवुड एक्टर राणा दुग्गबती भी इस साल शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने इसी साल अगस्त के महीने में  मिहिका बजाज के साथ शादी रचाई है। जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

यहां पढ़ें सफरनामा से जुड़ी बड़ी खबरें...


 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.