Tuesday, Jun 06, 2023
-->
year-ender-2022-these-tv-actors-made-their-ott-debut-this-year

Year Ender 2022: रुबीना दिलैक, अवनीत कौर से लेकर इस साल इन टीवी कलाकारों ने किया Ott डेब्यू

  • Updated on 12/19/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। टेलीविजन के कई टैलेंटिड एक्टर्स ने  अपने करियर को आगे बढ़ाते हुए बॉलीवुड में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। इस लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत, मोनी रॉय और मृणाल ठाकुर जैसे कलाकारों का नाम शामिल हैं। इसके अलावा कई टीवी कलाकार ऐसे भी है जिन्होंने हाल ही में बड़े पर्दे का रुख किया है। तो आइए जानते हैं साल 2022 में बड़े पर्दे और ओटीटी पर डेब्यू करने वाले कलाकारो के नाम। 

रूबिना दिलैक
बिग बॉस 14 की विनर बनने के बाद रुबीना दिलैक कामयाबी की ऊचांईयों को छू रही हैं। उन्हें कई रिएलेटी शोज में देखा गया। जिसमें खतरों के खिलाड़ी, झलक दिखलाजा जैसे शो शामिल है। इसी कड़ी में एक्ट्रेस ने अर्ध फिल्म के साथ डेब्यू किया है। इस फिल्म में उनके साथ राजपाल यादव, कुलभूषण खरबंदा और हितेन तेजवानी जैसे दिग्गज कलाकारों ने काम किया है। फिल्म बड़े पर्दे पर अच्छा कमाल नही कर पाई लेकिन फिल्म में रुबिका की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई। 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

शांतनु महेश्वरी 
शांतनु टीवी के जाने माने कालाकरों में से एक हैं। एक्टिंग के अलावा शांतनु अपने डांस के लिए भी काफी पॉपुलर हैं। उनकी लोकप्रियता सबसे ज्यादा यूथ में देखने को मिलती है। अपने टेलेंट के जरिए शांतनु ने इस साल आई संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगू बाई काठियावाड़ी' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वो आलिया भट्ट के लव इंटरेस्ट रोल प्ले करते नजर आए थे। 
 

अवनीत कौर 
सोशल मीडिया स्टार और एक्ट्रेस अवनीत कौर ने टीवी के कई शोज में काम किया है। अवनीत अपने फैशन सेंस को लेकर काफी ज्यादा पसंद की जाती हैं। टीवी की जैशमीन अवनीत ने अपने करियर की शुरुआत डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर से की थी। अब अवनीत ने एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म 'टिक्कू वेड्स शेरू' में डेब्यू किया है। 

 

पार्थ समथान
'कैसी ये यारियां' और 'कसौटी जिंदगी की 2' जैसे पॉपुलर शो करने वाले पार्थ समथान ने अब बॉलीवुड का रुख किया है। पार्थ ने फिल्म 'घुड़चड़ी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। यह फिल्म 23 फरवरी 2022 को रिलीज हुई थी। जो कि एक रोमांटिक कॉमेडी आधारित फिल्म थी। हालांकि ये उतना अच्छा कमाल नहीं कर पाई। 

श्रेनु पारेख
एक्ट्रेस श्रेनु पारेख ने टीवी के कई सीरियल्स में काम किया है। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलेरिटी 'दिल बोले ओबरॉय' में निभाए गौरी के किरदार से मिली। छोटे पर्दे पर काम करने के बाद अब उन्होंने ओटीटी पर डेब्यू किया है। श्रेनू ने एमएक्स प्लेयर पर आई 'डेमेज्ड 3' में नजर आई। इसमें श्रेनू ने जर्नलिस्ट का रोल प्ले किया था। 

लक्षय 
सोनी टीवी के शो 'पोरस' से जाने जाने वाले एक्टर लक्षय अब बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं। लक्षय फिल्म दोस्ताना 2 से अपने बड़े पर्दे पर डेब्यू करेंगे। फिल्म को करण जौहर, यश जौहर और अपूर्व मेहता द्वारा निर्देशित होगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lakshya (@itslakshya)

comments

.
.
.
.
.