Saturday, Jun 03, 2023
-->
yo yo hoeny singh get in to trouble for insulting womens in his song

#Singer 'हनी सिंह' के खिलाफ पंजाब महिला आयोग ने अपनाया कड़ा रुख, केस दर्ज

  • Updated on 7/3/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अपने सुपरहिट गानों से सबकों अपना दिवाना बनाने वाले "यो यो हनी सिंह' (honey singh) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। हनी सिंह के ऐसे कई गाने हैं जिनमें उन्होंने महिलाओं को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। उनके ऐसे ही एक गाने को लेकर पंजाब महिला आयोग ने हनी सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हनी सिंह ने अपने गाने में महिलाओं को किया जलील

आपको बता दें कि हाल ही में हनी सिंह के एक 'अश्लील गाने' को लेकर चंडीगढ़ में महिला आयोग ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला आयोग का कहना है कि हनी सिंह ने अपनी सीमाओं का उल्लंघन किया है। 

पंजाब महिला आयोग ने की कार्रवाई की मांग

दरअसल, हनी सिंह ने अपने सॉन्ग मखना में महिलाओं के लिए कई अपशब्द इस्तेमाल किए हैं जिसके चलते महिला पैनल कि अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने खुद संज्ञान लेते हुए राज्य के गृह सचिव, पंजाब के पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरक्षक (अपराध) को पत्र लिखा है, जिसमें गायक के खिलाफ उचित कार्रवाई की सिफारिश की गई है। गुलाटी ने कहा, ‘‘हमने पुलिस से गायक के खिलाफ उनके गाने ‘मखना’ में महिलाओं के खिलाफ अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कहा है।’’ महिला पैनल ने पुलिस से 12 जुलाई तक मामले में स्थिति रिपोर्ट पेश करने को कहा है।  

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.