नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर, रैपर, म्यूजिक कंपोजर यो यो हनी सिंह (honey singh) एक बार फिर कंट्रोवर्सी में फंसते नजर आ रहे हैं। घरेलू हिंसा के मामले में पिछली सुनवाई के दौरान दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने हनी सिंह को नोटिस जारी किया था, जिसमें सिंगर अपने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) वाले घर को हाल फिलहाल में नहीं बेच सकते, तब तक तो बिल्कुल भी नहीं जब तक यह मामला कोर्ट में है।
इस बीच शुक्रवार को हनी सिंह ने कोर्ट के समक्ष अपना बयान दर्ज करवाया, जिसमें उन्होंने कोर्ट को कहा कि वह अपनी यूएई की संपत्ति पर कोई तीसरा पक्ष अधिकार नहीं बनाएंगे यानी वह अपनी उस प्रॉपर्टी को नहीं बेचेंगे।
साथ ही कोर्ट ने उन्हें अपनी विदेश में स्थित कंपनी के रजिस्टर्ड डॉक्यूमेंट और अन्य कुछ दस्तावेजों को कोर्ट में जमा करने को कहा था।
हालांकि हनी सिंह की तरफ से यह केस लड़ रहीं वरिष्ठ वकील रेबेक्का जॉन ने कहा कि कोर्ट द्वारा हनी सिंह पर लगा घरेलू हिंसा के आरोप की सुनवाई की जा रही है और कोर्ट इस तरह से उनकी संपत्ति को बेचने और हनी सिंह के व्यवसाय पर प्रतिबंध नहीं लगा सकती। इसके बाद पिछली सुनवाई में हनी सिंह के खिलाफ जारी नोटिस को रद्द कर दिया गया। अब इस मामले की सुनवाई 28 सितंबर को होगी।
बता दें कि हनी सिंह की पत्नी शालिनी (honey singh wife) ने उनपर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। शालिनी ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में हनी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। उन्होंने 'द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट' के तहत याचिका दायर कराई है।
हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने ये भी दावा किया था कि कई सारी महिलाओं के साथ हनी सिंह के शारीरिक संबंध हैं। शालिनी का कहना है कि किसी भी कॉन्सर्ट या सिंगगिंग टूर पर अपने साथ ले जाने के लिए हनी सिंह उनके साथ बुरी तरह मारपीट भी करते हैं। इसके अलावा शानिली ने ये भी खुलासा किया है कि हनी सिंह ने उनके माता-पिता और छोटी बहन का भी शोषण किया है।बता दें कि दोनों ने साल 2011 में चोरी छुपके शादी रचाई थी। वहीं शादी के तीन साल बाद हनी सिंह ने शालिनी को फैंस के इंट्रोड्यूस कराया था।
Electoral Bonds के खिलाफ याचिकाओं को बृहद पीठ को सौंपने पर विचार...
बेमौसम बारिश से गेहूं की खड़ी फसल को नहीं पहुंचा ज्यादा नुकसान : कृषि...
अडानी मामले की JPC की मांग पर अडिग विपक्षी दलों ने संसद में किया...
केजरीवाल बोले- पीएम मोदी अगर दिल्ली जीतना चाहते हैं, तो उन्हें पहले...
पंजाब में शांति भंग कर रहे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की : भगवंत मान
अधीर का PM मोदी से आग्रह: Aadhaar और PAN को लिंक करने की समय सीमा...
होंडा की 2028 तक हर साल एक नया उत्पाद पेश करने की योजना
पांच प्रतिशत तक महंगे होंगे टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहन
दिल्ली, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भूकंप के तेज झटके
राहुल गांधी का ओम बिरला से आग्रह: मंत्रियों के बेबुनियाद आरोपों का...