नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर, रैपर, म्यूजिक कंपोजर यो यो हनी सिंह (honey singh) एक बार फिर कंट्रोवर्सी में फंसते नजर आ रहे हैं। उनकी पत्नी शालिनी (honey singh wife) ने उनपर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। शालिनी ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में हनी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। उन्होंने 'द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट' के तहत याचिका दायर कराई है।
सुनवाई के दौरान हनी सिंह कोर्ट में पेश नहीं हुए। कोर्ट ने इसके लिए उन्हें फटकार लगाई और उनकी मेडिकल रिपोर्ट और इनकम टैक्स रिटर्न्स भी कोर्ट में जमा करवाने के आदेश दिए। कोर्ट ने कहा,”कोई भी कानून से ऊपर नहीं है”
हनी सिंह के वकील ने उनके अस्वस्थ होने का हवाला देते हुए व्यक्तिगत पेशी से छूट देने की भी मांग की है। हालांकि उन्होंने कोर्ट को कहा कि हनी सिंह सुनवाई की अगली तारीख पर जरूर पेश होंगे। हनी सिंह की अगली सुनवाई 3 सितंबर होगी।
हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने ये भी दावा किया था कि कई सारी महिलाओं के साथ हनी सिंह के शारीरिक संबंध हैं। शालिनी का कहना है कि किसी भी कॉन्सर्ट या सिंगगिंग टूर पर अपने साथ ले जाने के लिए हनी सिंह उनके साथ बुरी तरह मारपीट भी करते हैं। इसके अलावा शानिली ने ये भी खुलासा किया है कि हनी सिंह ने उनके माता-पिता और छोटी बहन का भी शोषण किया है।बता दें कि दोनों ने साल 2011 में चोरी छुपके शादी रचाई थी। वहीं शादी के तीन साल बाद हनी सिंह ने शालिनी को फैंस के इंट्रोड्यूस कराया था।
Koffee With Karan पर सिद्धार्थ-कियारा ने Confirm किया अपना रिश्ता,...
J&K: प्रदेश में रहने वाले दूसरे राज्यों के लोगों को भी मिलेगा मतदान...
श्री कृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार को, मुख्य आरती में CM योगी होंगे शामिल
रोहिंग्या मुसलमानों को फ्लैट मुहैया कराने के मुद्दे पर गृह मंत्रालय...
NSA डोभाल के आवास पर सुरक्षा चूक को लेकर CISF के 3 कमांडो बर्खास्त
उद्योगपति गौतम अडानी को मोदी सरकार ने दी ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा
पार्टी नेताओं की बात नहीं सुनने वाले अधिकारियों की सूची मुझे दें :...
केजरीवाल ने शुरू किया ‘मेक इंडिया नंबर 1’ अभियान
बिल्कीस बानो के बलात्कारियों की रिहाई : कांग्रेस ने PM मोदी पर दागा...
भाजपा संसदीय बोर्ड से हटाए गए गडकरी और चौहान, येदियुरप्पा सहित 6 नए...