Friday, Jun 09, 2023
-->
youtuber armaan malik bought a golden swing for his future children, watch video

Youtuber अरमान मलिक ने होने वाले बच्चों के लिए खरीदा सोने का झूला, Vlog में दिखाई झलक

  • Updated on 3/30/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। यूट्यूबर अरमान मलिक सोशल मीडिय पर एक बडा नाम है। लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं, और उनके व्लॉग्स को खूब पसंद करते हैं। वहीं, अरमान अब जल्द ही पिता बनने वाले हैं। उनकी दोनों पत्नियों की डिलवरी जल्द ही होने वाली हैं। ऐसे में वह बच्चों के स्वागत के लिए जोर-शोर से तैयारियां में लगे हैं। हाल ही में उन्होंने बच्चों के लिए सोने का झूला बनवाया है। 

 

अरमान मलिक ने होने वाले बच्चों के लिए बनवाया सोने का झूला
जी हां, हाल ही में अरमान मलिक ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बच्चों के सामन दिखाए हैं। लेकिन सबसे ध्यान सोने के झूले ने खींचा है। यूट्यूबर की दोनों पत्नियों कृतिका और पायल ने अपने बच्चों के लिए सोने का झूला बनवाया है। ये झूला दिखने में काफी सुंदर हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि झूले का स्टैंड गोल्ड में है। वहीं, झूले का खाट बेज कलर में है। वीडियो में पायल ने बताया कि यह झूला उन्होंने अपने तीनों बच्चों के लिए बनवाया है। इसमें वह तीनों बच्चों का फोटोशूट करवाएंगी। 

बता दें कि, अरमान मलिक की दोनों पत्नियां मां बनने वाली हैं। पहली पत्नी पायल मलिक ट्विन बेबीज को जन्म देंगी, जबकि कृतिका सिंगल बेबी के साथ प्रेग्नेंट हैं। कुछ समय पहले अरमान ने ये भी बताया था कि कृतिका की नेचुरल प्रेग्नेंसी है, जबकि पायल आईवीएफ के जरिए मां बनी हैं। पायल और अरमान का एक बेटा भी है, जिसका नाम चिरायु है।

comments

.
.
.
.
.