Saturday, Jun 10, 2023
-->
youtuber armaan malik second wife got pregnant

डिलीवरी से पहले बिगड़ी Armaan Malik की दूसरी पत्नी की तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती

  • Updated on 3/28/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। यूट्यूबर अरमान मलिक (Youtuber Armaan Malik) के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। वह जल्द ही एक नहीं बल्कि तीन-तीन बच्चों के पिता बनने वाले हैं। उनकी दोनों पत्नियां प्रेग्नेंट हैं। दोनों की डिलीवरी में अब ज्यादा समय नहीं है। वहीं डिलीवरी से कुछ दिन पहले उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक की अचानक तबीयत खराब हो गई। 

डिलीवरी से पहले बिगड़ी Armaan Malik की दूसरी पत्नी की तबीयत
कृतिका के पेट में काफी तेज दर्द होने लगा था। ऐसे में अरमान और उनकी पहली पत्नी उन्हें फौरन अस्पताल ले गए। हालांकि, अभी उनकी तबीयत ठीक है और डॉक्टरों ने उन्हें घर वापस भेज दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैस की वजह से कृतिका को पेट में भयंकर दर्द उठा था।

डिलीवरी से पहले बिगड़ी एक्टर की दूसरी बीवी की तबीयत, पेट में हुआ भयंकर  दर्द, बनने वाली हैं मां - Youtuber and actor armaan malik second wife kritika  malik got stomach pain


 बता दें कि साल 2011 में अरमान ने पायल से शादी की थी। इसके बाद साल 2018 में अरमान ने कृतिका ने दूसरी शादी की, जो उनकी पहली पत्नी पायल की बेस्ट फ्रेंड हैं। वहीं तीनों एक साथ हंसी-खुशी एक ही घर में रहते हैं। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.