नई दिल्ली/टीम डिजिटल। जी 5 भारत के सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स में से एक है। इस प्लेटफॉर्म ने अपने पिछले ऑस्कर नोमिनेशन डॉक्यूड्रामा - 'फ्ली' की सफलता के बाद हाल ही में 4 नई डॉक्यूमेंट्रीज पेश की है। इन डॉक्यूमेंट्री में आई एम ग्रेटा, दे डिसिडेंट, द किंगमेकर, और आर्म्ड विद फेथ शामिल हैं जो आज यानी 28 जुलाई से ZEE5 पर स्ट्रीम हो रही हैं।
जी 5 जरूर देखें ये चार डॉक्यूमेंट्रीज जी 5 पर उपलब्ध इन चार डॉक्यूमेंट्रीज में वास्तविक जीवन की शख्सियतों की लाइफ को अनफिल्टर्ड रूप से दिखाने की कोशिश की गई है। इसमें उनके व्यक्तियों के हिम्मत, जुनून और समाज में बदलाव लाने के दृढ़ सकंल्प को गरहाई के दिखाया गया है। पहली डॉक्यूमेंट्री ग्रेटा थनबर्ग पर आधारित है जिसे नाथन ग्रॉसमैन ने डायरेक्ट किया है। आई एम ग्रेटा स्वीडन की एक युवा जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग की जिंदगी को सामने लाती है। वहीं दूसरी डॉक्यूमेंट्री 'द डिसिडेंट' वाशिंगटन डीसी के पत्रकार जमाल खशोगी की जिंदगी पर आधारित है।
तीसरी डॉक्यूमेंट्री 'द किंगमेकर' लॉरेन ग्रीनफील्ड द्वारा लिखित और निर्देशित है, जिसमें फिलिपिनो राजनेता इमेल्डा मार्कोस और उनके परिवार के विवादित इतिहास के बारे बताया गया है। इसके अलावा आखिरी डॉक्यूमेंट्री 'आर्म्ड विद फेथ' का निर्देशन और निर्माण असद फारुकी और गीता गंदभीर ने किया गया है। इसमें खैबर पख्तूनख्वा की अफगान-पाकिस्तानी सीमा, बारूदी सुरंगें और आत्मघाती बम विस्फोट को फैक्ट के साथ पेश किया है। पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता असद फारूकी और गीता गंदभीर हिंसा और उथल-पुथल के बीच रहने वाले लोगों की अनकही कहानियों को उजागर करते हैं। चारों डॉक्यूमेंट्रीज को देखने के लिए आपको ZEE5 पर स्ट्रीम करना होगा।
दिल्ली का रिज क्षेत्र वन विभाग की संपत्ति नहीं, नागरिकों की है: हाई...
फरार मेहुल चोकसी की हस्तक्षेप याचिका स्वीकार करने से कोर्ट ने किया...
Movie Review: वीरता और साहस का परिचय देती है Sam Bahadur, विक्की कौशल...
किसान नेताओं के खिलाफ हरियाणा के मंत्री जेपी दलाल विवादास्पद टिप्पणी,...
सूरत में आग से प्रभावित कैमिकल फैक्टरी से 7 कर्मचारियों के शव बरामद
तेलंगाना चुनाव: जी किशन रेड्डी, कविता, अल्लू अर्जुन सहित कई हस्तियों...
सत्ता में बैठे लोग उन संस्थानों को कर रहे हैं नष्ट जिनसे भारत फला,...
ओलंपिक 2036 की दावेदारीः नरेला में बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट...
मर्डर के बाद चर्चा में आया फिल्म रॉकी और रानी का बंगला रंधावा पैराडाइज
आयकर विभाग ने हिंदुजा समूह की इकाई के कार्यालयों में चलाया तलाशी...