Sunday, Sep 24, 2023
-->
zoya akhtar to launch suhana khan and khushi kapoor sosnnt

क्या Suhana Khan करेंगी जोया अख्तर की फिल्म से Debut? ये स्टार किड्स भी आएंगे नजर!

  • Updated on 2/7/2022

नई दिल्ली/ टीम डिजिटिल। शाहरुख खान (shahrukh khan) की बेटी सुहाना खान (suhana khan) पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। वहीं इन दिनों शाहरुख और गौरी खान की लाडली सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबरें आ रही हैं कि सुहाना खान जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं।

क्या बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान?
दरअसल, हाल ही में सुहाना को फिल्ममेकर जोया अख्तर (Zoya Akhtar) के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया। ऐसे में ये कयास लगाया जा रहा है कि सुहाना जोया अख्तर (Zoya Akhtar Next Film) की अगली फिल्म में नजर आ सकती हैं।

Zoya Akhtar to launch 3 starkids- Agastya Nanda, Khushi Kapoor with Suhana  Khan | सुहाना खान के साथ खुशी कपूर, और अगस्त्य नंदा का ज़ोया अख्तर की फिल्म  से धमाकेदार डेब्यू - Hindi ...

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोया अख्तर 'आर्ची कॉमिक्स' पर एक फिल्म बना रही हैं जिसमें सुहाना के अलावा श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर (khushi kapoor) और अमिताभ बच्चन की नाती आगस्तया नंदा (augusta nanda) भी अपना बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं। हालांकि, इन खबरों पर किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की गई है।

बता दें कि शाहरुख की ही तरह उनकी बेटी का भी सपना है बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से अपनी अलग पहचान बनाना। इसलिए सुहाना एक अच्छी एक्ट्रेस बनने के लिए पूरी जान लगा रही हैं। अपने कॉलेज के दिनों में भी सुहाना ने कई स्टेज शो में हिस्सा लिया था। पॉपुलैरिटी के मामले में भी सुहाना अपने पिता से कम नहीं है। बता दें कि सुहाना के इंस्टाग्राम पर 20 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

comments

.
.
.
.
.