Wednesday, Mar 22, 2023
-->
add these things in green tea for weight loss

वजन घटाने के लिए ग्रीन टी में मिलाएं ये चीजें, तेजी से होगा Weight loss

  • Updated on 12/27/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आज हम आपको वजन घटाने का एक ऐसा आसान तरीका बताने जा रहें है जिससे आप बिना किसी झंझट के तेजी से वेट लॉस कर सकते हैं। ग्रीन टी को लोग अक्सर अपनी वेट लॉस डाइट में शामिल करते हैं। ग्रीन टी तेजी से वजन कम करने के साथ बॉडी से टॉक्सिंस भी निकाल देता है। सादा ग्रीन टी के साथ अगर कुछ चीजों को मिलाकर पिया जाए तो यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। ग्रीन टी को अपने हिसाब से दिन में एक से दो बार पी सकते हैं। यां हम कुछ ऐसी चीजों के बारें में बताने जा रहे हैं जिसे आप ग्रीन टी मिलाकर पी सकते हैं। 

तेजी से वजन घटाने के लिए ग्रीन टी में मिलांए ये चीजें
नींबू और अदरक
ग्रीन टी में नींबू और अदरक डालने से चाय के स्वाद बढ़ जाता है साथ में यह चाय शरीर के लिए भी फायदेमंद होती है। नींबू और अदरक तेजी से वजन घटाने में भी मदद करता है। यह ग्रीन टी इम्यूनिटी को भी मजबूत करती है।

हल्दी और दालचीनी
हल्दी में कई रोगों से लड़ने की ताकत होती है और दालचीनी शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाती है। इसीलिए ग्रीन टी बनाते समय इन दोनों मसालों की भी प्रयोग करें।

शहद और पुदीना
पुदीना भूख को कम करके वजन घटाने में मदद करता है, साथ ही शरीर के लिए भी यह फायदेमंद होता है। ग्रीन टी बनाते समय पुदीने के दो पत्ते चाय में कूट कर डालने से टेस्ट के साथ शरीर की इम्युनिटी भी बढ़ती है। शहद को भी ग्रीन में मिलाकर पीने का सलाह दी जाती थी। इससे बॉडी को कई तरह के विटामिन, मिनरल्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.