Wednesday, Mar 29, 2023
-->

टाइप-2 डाइबिटिज में फायदेमंद है बादाम का इस्तेमाल

  • Updated on 2/10/2017

Navodayatimes

नई दिल्ली/ब्यूरो।  बादाम में सेहत का राज छुपा है, एक बार फिर विशेषज्ञों ने इसकी पुष्टि की है। इस बार बादाम टाईप- 2 डायबीटीज से प्रभावित लोगों के लिए उपयोगी पाया गया है। राजधानी में किए गए शोध के दौरान 25 से 70 वर्ष के मधुमेह पीड़ितों को शामिल किया गया। इनका कोलेस्ट्रॉल स्तर भी बढ़ा हुआ था।

तकिया लगाने से भी हो सकती हैं कई बीमारियां, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6 माह की अवधि वाला यह अध्ययन एशियाई भारतीय आबादी पर केंद्रीत था। लोगों को पूर्ण संतुलित आहार के साथ कुदरती बादाम(बिना भुने) दिया गया और सीवीडी से संबंधित खतरनाक कारणों पर नजर रखी गई। शोध में फ्री लीविंग प्री-पोस्ट इंटरवेंशन डिजाइन निर्धारित की गई। इसमें कुल 50 लोग शामिल किए गए।

एचपीवी वायरस से है महिलाओं को खतरा , सर्वाइकल कैंसर के लिए है जिम्मेदार

तीन सप्ताह के परीक्षण के दौरान लोगों में काफी सुधार पाया गया। इस अध्ययन के परिणामों से इस निष्कर्श पर पहुंचा गया कि बादाम को संतुलित आहार में शामिल करने से टाइप 2 डायबीटीज के एशियाई भारतीय मरीजों में डायबीटीज और कार्डियोवास्कुलर बीमारियों के लिए जिम्मेदार कारणों में सुधार पाया गया। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.