Monday, Sep 25, 2023
-->
benefits of drinking milk with ghee and turmeric at night

अच्छी नींद से लेकर डाइजेशन तक रात को दूध पीने से मिलते हैं ये गजब के फायदे

  • Updated on 6/3/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई हेल्दी लाइफ जीना चाहता है। इसके लिए आपको अपने खानपान का विशेष रूप से ध्यान रखना है। साथ ही नियमित रूप से एक्सरसाइज भी करनी है। आयुर्वेद में खानपान पर कुछ नियम बनाने की कोशिश की गई है। इन नियमों में रात को दूध पीना भी शामिल है। दूध पीने से न केवल ह्ड्डियां मजबूत होती है बल्कि सुबह आसानी से पेट भी साफ हो जाता है। इसके अलावा दूध शरीर की सभी जरूरी चीजों की भी पूर्ति करता है। आज हम आपको रात को दूध पीने से मिलने वाले फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। 

दूध में मिलाकर पिएं ये चीजं
अक्सर हमारे घर की बड़ी बुजुर्ग औरतें प्रेग्नेंट महिला को दूध में घी मिलाकर दिया करती थीं ऐसा करने से डिलीवरी में पेरशानी नहीं होती है। इसके अलावा दूध में घी मिलाकर पीने से कई और लाभ भी मिलते हैं। 

कब्ज करता है दूर
रात को दूध पीने से सुबह पेट आसानी से साफ हो जाता है। इसके लिए आप रात को दूध के साथ एक चम्मच घी मिलाकर पिएं। घी पेट से स्टूल को आसानी से बाहर निकालने में सहायता करता है। 
 
रात को आती है अच्छी नींद
हल्के गुनगुने दूध में घी मिलाकर पीने से नींद भी काफी अच्छी आती है क्योंकि इससे शरीर की मसल्स और नर्व्स को काफी रिलैक्सेशन मिलता है। 

ज्वाइंट पेन में राहत
दूध में घी मिलाकर पीने से हड्डियों के ज्वाइंट पेन के दर्द में काफी आराम मिलात है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं और कैल्शियम की पूर्ति होती है। 

मैदा से लेकर शक्कर तक ये चीजें बिगाड़ती हैं लिवर की सेहत, आज ही बना लें दूरी 

ब्लड प्रेशर से लेकर डायबिटीज तक इन बीमारियों में फायदेमंद है मूंग की दाल, जरूर करें डाइट में शामिल

comments

.
.
.
.
.