Wednesday, Mar 29, 2023
-->
benefits of orange in winter season

सर्दियों में संतरे खाने के हैं ढ़ेर सारे फायदे, बी पी से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक करता है कम

  • Updated on 12/24/2022

नई दिल्ली,टीम डिजिटल। फलों के शौकीन लोग संतरे को बहुत पसंद करते हैं। सर्दियों में संतरा खाने के ढ़ेर सारे फायदे होते हैं। ताजा संतरा खाने से इम्यूनिटी तो बूस्ट होती ही है साथ में कई तरह की बीमारियों से भी यह बचाव करता है। सर्दियों में संतरा खाने से हमारी पाचन शक्ति मजबूत होती है। यह वजन कम करने का सबसे आसान तरीकों में से एक है। इसमें मौजूद विटामिन-सी, आयोडिन, सोडियम और मिनरल्स होते है जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते है। 

संतरा खाने के फायदे
 संतरा खाने के कई फायदे है जिसमें से कुछ यहां दिए गए हैं।

1.कोलेस्ट्रॉल कम करता है
संतरे में उपलब्ध पेक्टिन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में हेल्प करता है। जिन लोगों को भी कोलेस्ट्रॉल की प्रॉब्लम है वो इसे अपनी डाइट में शामिल करके इसे कम कर सकते हैं। 

2. दिल का रखता है ख्याल
संतरा खाने से आपका दिल बहुत खुश और सेहतमंद रहता है। इसमें मौजूद पोटैशियम , फोलेट और कई गुण ह्रदय के लिए अच्छे होते है।

3. आंखो के लिए फायदेमंद
संतरे में कई तरह के विटामिन्स पाए जाते है,जो आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें बीटा-कैरोटीन भी होता है आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ्य रखता है।

4. बीपी कंट्रोल करने में मददगार
 संतरे में मैग्नीशियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। होई ब्लड प्रेशर से परेशान व्यक्ति आसानी से इसके जरिए अपना ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर सकता है।

5. वजन कम करता है संतरा
संतरा फाइबर का मुख्य स्त्रोत होता है। जिसमें विटामिन -सी भी भारी मात्रा में पाया जाता है। ये दोनों चीजे वजन करने में बहुत सहायक होती हैं।
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.