नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। पिछले कई दिनों से बर्ड फ्लू (bird flu) फैलने की खबरे आ रही हैं। कोरोना वायरस (Coronavirus) से अभी पीछा छूटा नहीं था कि बर्ड फ्लू ने भी दस्तक दे दी। भारत के कई राज्यों में लाखों पक्षी मृत मिले हैं। कम से कम चार राज्यों- हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, केरल और राजस्थान ने बर्ड फ्लू की पुष्टि कर दी है। हम सभी को इसे लेकर सतर्क हो जाना चाहिए।भारत में बर्ड फ्लू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं इसके लक्षण कैसे पहचाने और इससे कैसे बचे-
पिछले दिनों राजस्थान, मध्यप्रदेश और केरल में पक्षियों की बर्ड फ्लू के चलते मौत हो गई थी और अब हिमाचल प्रदेश में 1700 से अधिक प्रवासी पक्षियों की मौत हो गई है।
सर्दियों में स्किन और बालों का रखें इस तरह ध्यान, सभी प्रॉब्लम्स होंगी दूर
जानकारी के अनुसार, हिमाचल के कांगड़ा के पौंग झील में 1,775 से अधिक प्रवासी पक्षियों की मौत हो गई है। इन पक्षियों को बर्ड फ्लू से संक्रमित पाया गया है।
बर्ड फ्लू एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस (H5N1) की वजह से होता है। बर्ड फ्लू एक वायरल इंफेक्शन जैसा है जो पक्षियों सहित अन्य जानवरों और इंसानों के लिए भी खतरनाक है। ये वायरस इतना खतरनाक होता है कि इससे मौत भी हो सकती है।
गाजर के है अनगिनत फायदे, कैंसर से भी रहेंगे कोसो दूर
इस वजह से होता है बर्ड फ्लू बर्ड फ्लू कई तरह के होते हैं लेकिन H5N1 पहला ऐसा एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस है जो इंसानों को होता है। इसका पहला मामला 1997 में हॉन्ग कॉन्ग में आया था। उस समय बर्ड फ्लू को पोल्ट्री फार्म में संक्रमित मुर्गियों से जोड़ा गया था।
लक्षण बर्ड फ्लू होने पर आपको कफ, डायरिया, बुखार, सांस से जुड़ी दिक्कत, सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द, गले में खराश, नाक बहना और बेचैनी जैसी समस्या हो सकती है। अगर आपको लगता है कि आपको बर्ड फ्लू हुआ है तो सबसे पहले डॉक्टर को दिखाएं।
H5N1 प्राकृतिक रूप से पक्षियों में होता है लेकिन ये पालतू मुर्गियों में आसानी से फैल जाता है। ये बीमारी संक्रमित पक्षी के मल, नाक के स्राव, मुंह के लार या आंखों से निकलने वाली पानी के संपर्क में आने से होता है।
कोरोना वायरस की रिकवरी में मदद करेंगे ये फूड, इन चीजों को करें खाने में शामिल
कइ लोगों को होता है बर्ड फ्लू का खतरा इसके फैलने का सबसे ज्यादा खतरा मुर्गीपालन से जुड़े लोगों को होता है। इस फ्लू के किटाणू 10 दिन तक जिंदा रहते है।संक्रमित पक्षियों के मल और लार में ये वायरस 10 दिनों तक जिंदा रहता है। दूषित सतहों को छूने से ये संक्रमण फैल सकता है।
इलाज बर्ड फ्लू का अलग-अलग तरीकों से इलाज किया जाता है लेकिन ज्यादतर मामलों में एंटीवायरल दवाएं दी जाती हैं। लक्षण दिखने के 48 घंटों के भीतर इसकी दवाएं लेनी जरूरी होती हैं।
बचाव इन्फ्लूएंजा से बचने के लिए डॉक्टर आपको फ्लू की वैक्सीन लगवाने की सलाह दे सकते हैं। इसके अलावा आप संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने और अधपका चिकन खाने से और उबला हुआ अंडा खाने से बचे।
यहां पढ़ें हेल्थ से जुड़ी अन्य खबरें...
इन चीजों को करेंगे डाइट में शामिल तो रहेंगे पूरा दिन एनर्जी से फुल
अगर आप हैं कनफ्यूज कि नाभि में कौन सा लगाए तेल- बादाम, सरसों या तिल, यहांं पढ़ें सबके फायदें
50 की उम्र के बाद इन चीजों को जरूर करें डाइट में शामिल, सेहत को होंगे बहुत फायदें
भूलकर भी खाली पेट न खाएं ये चीजें, सेहत को फायदे की जगह पहुंचाएंगी नुकसान
सर्दियों में गुड़ खाने के इतने सारे फायदे जान हैरान हो जाएंगे आप
रोज की डाइट में इन चीजों को शामिल करके रह सकते हैं एकदम फिट
रोज खाई जाने वालीं इन चीजों के नुकसान के बारे में नहीं जानते होंगे आप सर्दियों में मेथी के पत्ते बेहद लाभकारी, डायबिटीज और दिल के मरीजों के फायदेमंद
राजपथ पर राष्ट्र की सैन्य शक्ति, ट्रैक्टर परेड में किसान दिखाएंगे दमखम
किसानों के हित के लिए पूरी तरह समर्पित है सरकार : राष्ट्रपति कोविंद
मोदी सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पेश करेगी...
दिल्ली में गणतंत्र दिवस व किसानों की टैक्टर रैली के लिए सुरक्षा के...
गणतंत्र दिवस : किसान ट्रैक्टर परेड से पहले पंजाब, हरियाणा में...
किसानों के प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिले राज्यपाल कोश्यारी, पवार ने...
किसान ट्रैक्टर परेड: दिल्ली पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक परामर्श, दी...
कृषि मंत्री तोमर बोले- किसानों को सरकार की पेशकश सर्वश्रेष्ठ,...
किसान नेता गणतंत्र दिवस के बाद और तेज करेंगे आंदोलन, बजट के दिन संसद...
बजट से पहले कांग्रेस हमलावर, कहा- PM मोदी की गलत नीतियों से बढ़ी...