Friday, Mar 31, 2023
-->
childrens eye are weak so feed them these thing

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बेस्ट हैं ये चीजें, आज ही करें अपनी डाइट में शामिल

  • Updated on 1/4/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आंखों की वजह से ही अपने आसपास की रंगीन दुनिया का बिना रोकटोक आनंद ले पाते हैं। नहीं  तो पूरी दुनिया में चारों तरफ अंधेरा ही नजर आए। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सभी अपने-अपने कार्यों में व्यस्त रहते हैं। डिजिटल युग में लोगों का स्क्रीन पर बीतने वाला टाइम भी काफी बढ़ गया है। पढ़ाई से लेकर चैटिंग और ऑफिस वर्क तक सारा काम मोबाइल और लैपटॉप के जरिए ही पूरा होता है। ऐसे में आंखों की रोशनी पर इसका बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इन समस्याओं से निजात पाने के लिए आज हम आपको बेहद आसान और घरेलु उपाय बताने जा रहे हैं।

आंखो का ख्याल रखती हैं ये चीजें
गाजर
गाजर में विटामिन ए के अलावा एंटी ऑक्सीडेंट और फाइबर पोटेशियम मौजूद होते हैं। जो आंखो की रोशनी को बढ़ाने का काम करते है। इसमें बीटा कैरोटिन भी पाया जाता है जो आंखो के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जिन लोगों को रात में कम दिखाई देता है वे जरूर इसे अपनी डाइट में शामिल करें क्योंकि यह रेटिनल हेल्थ का भी ख्याल रखती है।

बादाम
बादाम बच्चों के लिए काफी लाभदायक होता है। इससे तासीर गर्म होती है। साथ ही बादाम में मौजूद विटामिन ई आंखों की रोशनी को बढ़ाने का काम करता है। आप रोजाना 4 से 5 भिगोए हुए बादामों को अपने बच्चों को खिला सकते है। इससे आंखो को बहुत फायदा मिलता है।

पालक
पालक में विटामिन ए, विटामिन सी के साथ मैग्नीशियम आयरन भी पाया जाता है। जो आखों की रोशनी के लिए बहुत जरूरी होता है। बच्चों की आंखों की सेहत के लिए पालक बहुत फयदेमंद होता है। इसका जूस बनाकर भी पिया जा सकता है। पालक में बहुत से एंटऑक्सिडेंट गुण भी मौजूद होते हैं, जो आँखों की रेटीना को मजबूत बनाने का काम करता है। 

आंवला
आंवला में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ शरीर की रोग प्रतिरोग क्षमता को भी मजबूत बनाता है। इसीलिए आप आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आँवला का प्रयोग भी कर सकते हैं।

ब्रोकली
ब्रोकली के अंदर बहुत से एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन भी पाए जाते है। इसीलिए इसे बच्चों की डाइट में जरूर शामिल करें। 

खट्टे फल
खट्टे फलों का सेवन करना भी आंखो के लिए फायदेमंद होता है। फलों में खटास होने के कारण इमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। जो आंखो के लिए फायदेमंद माना जाता है। 

इलायची और अखरोट
इलायची और अखरोट का सेवन करने से भी आंखों की समयस्याओं को दूर किया जा सकता है। इलायची और सौंफ को पीसकर गर्म दूध के साथ बच्चों को पिलाएं। इससे आंखों की रोशनी को बढ़ाने में काफी हेल्प जा मिलती है।

अखरोट में भी विटामिन ए पाया जाता है। जो आंखो के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अखरोट का सेवन करने से आंखों को कई समस्याओं से लड़ने में मदद मिलती है। 

comments

.
.
.
.
.