Monday, Sep 25, 2023
-->
follow these food items to stay healthy in summer

गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल, बॉडी रहेगी हेल्दी और कूल

  • Updated on 4/15/2023

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। गर्मियों में अक्सर लोग लू और डिहाइड्रेशन की चपेट में आ जाते हैं। खासकर बच्चों और ज्यादा उम्र के लोगों में यह अधिक देखने को मिलता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने खान-पान का स्पेशल ध्यान रखना होगा। गर्मी के सजीन में शरीर में पानी की पूर्ति होना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर सकते हैं। 

ताजें फलों और सब्जियों का सेवन
गर्मियों में आपको ऐसी चीजें खानी चाहिए जिसमें कम फैट हों। साथ ही वह ठंडी और पानी से भरपूर हो। ऐसे में आप मौसमी फल और सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। जैसे जामुन, गुठली, आडू, चेरी, गाजर, ब्लैकबेरी, खुबानी, गाजर, अंगूर, चुकंदर आदि का सेवन कर सकते हैं। 

नाश्ते में करें इन चीजों को शामिल
हेल्दी रहने के लिए सही ब्रेकफास्ट सबसे ज्यादा जरूरी है। अगर आप इसे नजरअंदाज करते हैं तो आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। सुबह ब्रेकफास्ट में आप अंडा, पनीर, टोफू, स्प्राउट्स के साथ ताजे फलों खा सकते हैं। इससे शरीर में  एनर्जी बनी रहती है। 

हरी सब्जियों खाना जरूरी
हरी सब्जियां खाने शरीर हेल्दी रहता है। इस मौसम में आप मूली, पालक, हरी प्याज, मैथी साग बगैरह का सेवन कर सकते हैं। इससे बॉडी में मैंगजीन, जिंक, आयरन, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व की मात्रा बनी रहती है। 

इन ड्रिंक्स से मिलेगा फायदा
गर्मियों में डिहाइड्रेशन से दूर रहने के लिए आप नारियल पानी, छाछ, ताजे फल का जूस, नींबू पानी, पुदीना आदि पी सकते हैं। इससे आपके पेट को ठंडक मिलती है।  

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.