नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आजकल सभी फिट रहने के लिए हर तरह से कोशिश करते हैं। हम रोजाना जो चीजे खाते हैं, वे सभी हमारी सेहत के लिए कितनी सही है इसकी जानकारी हमे नहीं होती। अगर हम अपनी डाइट में कुछ चीजे शामिल कर लें, तो फिट रहा जा सकता है। शरीर को सेहतमंद रखने के लिए खाने-पीने की चीजों पर बहुत ध्यान देने की जरूरत है। आइए बताते हैं ऐसी कुछ चीजों के बारे में-
शकरकंद शकरकंद में रोगों से लड़ने वाले बीटा कैरोटीन, फाइबर, आयरन और विटामिन सी होते हैं। साथ ही इसमें इलेक्ट्रोलाइट पोटेशियम भी अच्छी मात्रा में होता है, जो व्यायाम के दौरान मांसपेशियों की ऐंठन को दूर करने में मदद करता है।
मेवे फिट रहने के लिए आप अपने आहार में सूखे मेवे जैसे खुबानी, किशमिश आदि शामिल कर सकते हैं। इनमें फाइबर, पोटेशियम, विटामिन, मिनरल होते है, जो सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं।
ब्रोकली ब्रोकली में कैल्शियम बहुत होता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, पाचन को बढ़ावा देने वाले फाइबर के साथ विटामिन और मिनरल्स का भंडार है। इतना ही नहीं, ब्रोकली फॉलेट का भी अच्छा स्त्रोत है, जो गर्भधारण करने वाली महिलाओं के लिए अच्छा माना जाता है।
सर्दियों में खांसी-जुकाम से हैं परेशान तो अपनाएं ये रामबाण घरेलू नुस्खे
चुकंदर चुकंदर एंटीऑक्सीडेंट, मिनरल्स और विटामिन से भरपूर होता है। कहते हैं इसे खाने से इसी की तरह लाल हो जाते हैं।
टमाटर टमाटर को वैसे तो हम रोजाना खाने में इस्तेमाल करते हैं। टमाटर फिटनेस फूड के तौर पर बेस्ट माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन सी की भरपूर मात्रा वजन घटाने, मेटाबॉलिक रेट और भूख को विनियमित करने में मदद करती है।
मेथी के पत्ते मेथी के पत्ते पाचनक्रिया में बहुत फायदा करते हैं। पाचन से जुड़ी समस्या वाले लोगों को तो रोज किसी भी रूप में मेथी खानी चाहिए। मेथी गैस और पेट के भारीपन जैसी समस्याओं में मददगार है। मेथी के पत्ते डायबिटीज में बहुत फायदा करते हैं। यह डायबिटीज को कंट्रोल करने और मधुमेह से बचाने में मददगार होते हैं।
कोरोना के बीच इस बिमारी के फैलने की आशंका, WHO ने कहा- 40% है मृत्यु दर
लहसुन लहसुन में एलिसिन कंपाउंड होता है जो पूरी बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है। लहसुन में एंटीऑक्सिडेंट और एंटीबायोटिक गुण भी होते हैं। ये लिवर को साफ और मजबूत बनाने में मदद करता है।
अंडा स्वस्थ रहने के लिए अंडा अच्छा विकल्प है। अंडे में हर शेल के भीतर चार ग्राम अमीनो एसिड की भारी मात्रा होती है और प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
बादाम बादाम फिटनेस, दिल, त्वचा और मजबूत पाचन तंत्र के लिए काफी अच्छा होता है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना मरीजों के लिए जारी किया नया प्रोटोकॉल, इन चीजों का सेवन करने की दी सलाह
दलिया अगर आप हमेशा खुद को फिट रखना चाहते हैं, तो दलिया खाना शुरू कर दें, क्योंकि आपको शेप में लाने के लिए इससे बढ़िया फूड कुछ नहीं है। इसे सप्ताह में तीन से चार बार लेना चाहिए।
पालक पालक में फाइबर और कैल्शियम भरपूर होता है। सप्ताह में दो से तीन बार पालक का सेवन आपको फिट बनाता है।
दूध और दही हमेशा फिट बने रहने के लिए दही और दूध सहसे जरूरी चीज है। इन दोनों ही चीजों का इस्तेमाल रोज करना चाहिए।
यहां पढ़ें हेल्थ से जुड़ी अन्य खबरें...
बाल विवाह के खिलाफ हिमंत सरकार का बड़ा ऐक्शन, 2044 को गिरफ्तार किया
World Cancer Day: इन आदतों की वजह से हो सकता है कैंसर, आज ही छोड़ें
Sidharth-Kiara की वेडिंग गेस्ट लिस्ट आई सामने, साउथ के इस सुपरस्टार...
सफदरजंग अस्पताल के डॉ. खालीफ ने नाम बदलकर की दोस्ती, किया रेप
बधिर बच्चों का धर्म परिवर्तन मामला: ED ने छह के खिलाफ दाखिल किया...
Video: शादी के लिए जैसलमेर रवाना हुईं Kiara Advani, चेहरे पर दिखा...
B'Day Spl: जब इस डायरेक्टर की पत्नी ने उर्मिला को जड़ा था थप्पड़, मच...
अमेरिका में दिखा चीन का एक और जासूसी गुब्बारा, विदेश मंत्री ने रद की...
रिलीज से पहले ही लीक हुआ 'गदर 2' का सीन, एक्शन करते नजर आए तारा सिंह
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अडाणी मुद्दे पर PM मोदी पर निशाना साधा