नई दिल्ली/टीम डिजिटल। हम रोजाना जो चीजे खाते हैं, वे सभी हमारी सेहत के लिए कितनी सही है इसकी जानकारी हमे नहीं होती। हमें लगता है ये तो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होगी। शरीर को सेहतमंद रखने के लिए खाने-पीने की चीजों पर बहुत ध्यान देने की जरूरत है। कुछ भी खाते समय खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है वरना ये हमें फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकते हैं। आइए बताते हैं ऐसी कुछ चीजों के बारे में-
- कई लोग बॉटल बंद ड्रिंक्स काफी पसंद करते हैं। बॉटल बंद ड्रिंक्स में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है। बॉटल में गैस से बने झाग काफी नुकसानदेह होते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद हाई-फ्रुटोज कॉर्न सीरप, कैमिकल्स और कलर्स और भी ज्यादा खतरनाक होते हैं।
- हरे या अंकुरित आलू में ग्लाइकोसाइड नाम का विषाक्त पदार्थ होता है। जो सेहत के लिए सही नहीं है। हरा आलू खाने से सिरदर्द, मितली, दस्त और भ्रम की समस्या हो सकती है।
- सेब बहुत लोग रोज खाते हैं। सेब के बीज में कुछ मात्रा में साइनाइड होता है, जो शरीर को नुकसान पहुंचाता है। सेब खाते समय सावधान रहें और इसके बीज को हटाकर ही खाएं। इसके अलावा सेब में भरी मात्रा में फ्रुक्टोस पाया जाता है। यह एक प्रकार का शुगरी पदार्थ है। यह शरीर में जाकर एक सीरप बना लेता है। वैसे तो ग्लूकोस शरीर में जाकर रक्त में मिल जाता है लेकिन फ्रुक्टोस नहीं मिल पाता है और सिर्फ लीवर में ही रह जाता है।
- राजमा बहुत लोगों का पसंददीदा होता है। सबसे अधिक लैक्टिन कच्चे राजमा में पाया जाता है। लैक्टिन एक ऐसा टॉक्सिन है जो पेट खराब कर सकता है। इसके सेवन से उल्टी या दस्त की समस्या हो सकती है। राजमा खाने से पहले हमेशा उसे अच्छे से उबाल लेना चाहिए।
- बादाम हम सभी रोज अपने आहार में लेते हैं। लेकिन जब कड़वा बादाम मुंह में आ जाता है, तो हम कभी- कभी उसे खा जाते है। कड़वे बादाम में एमिगडलिन नाम का केमिकल बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। ये कमिकल शरीर में साइनाइड बनाने का काम करता है। इसे खाने से पेट में दर्द, उल्टी और दस्त हो सकते हैं।
- कच्चे आम और इसके छिलकों व पत्तियों में भी विषाक्त पदार्थ पाया जाता है। अगर आपको एलर्जी की समस्या है कच्चा आम खाने से आपको रैशेज या सूजन की समस्या हो सकती है।
- आज के समय में हम समय बचाने के लिए माइक्रोवेव का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, जो सही नहीं है। माइक्रोवेव में पॉपकॉर्न तैयार करके खााना सही नहीं है। पहले लोग रेत में भुनवाकर या कुकर में मक्खन के साथ तैयार कर पॉपकॉर्न खाते थे।
- जब भूख लगी होती है, तो हम जल्दी में फ्राइड फूड खाना पसंद करते हैं। ये फूड्स खाने में जरूर स्वादिष्ट होते हैं लेकिन इनमें मौजूद कई तत्व कैंसर का कारण बनते हैं।
यहां पढ़ें हेल्थ से जुड़ी अन्य खबरें...
बाल विवाह के खिलाफ हिमंत सरकार का बड़ा ऐक्शन, 2044 को गिरफ्तार किया
सफदरजंग अस्पताल के डॉ. खालीफ ने नाम बदलकर की दोस्ती, किया रेप
बधिर बच्चों का धर्म परिवर्तन मामला: ED ने छह के खिलाफ दाखिल किया...
Video: शादी के लिए जैसलमेर रवाना हुईं Kiara Advani, चेहरे पर दिखा...
B'Day Spl: जब इस डायरेक्टर की पत्नी ने उर्मिला को जड़ा था थप्पड़, मच...
अमेरिका में दिखा चीन का एक और जासूसी गुब्बारा, विदेश मंत्री ने रद की...
रिलीज से पहले ही लीक हुआ 'गदर 2' का सीन, एक्शन करते नजर आए तारा सिंह
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अडाणी मुद्दे पर PM मोदी पर निशाना साधा
अडाणी समूह को दिए कर्ज पर SBI चेयरमैन दिनेश खारा ने दी सफाई
कांग्रेस ने पंजाब में अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर को किया निलंबित