नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कोरोना के संक्रमण को लेकर लोगों में एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों के कोरोना से बचाव के लिए उपायों को अपनाने का सलाह दे रहे हैं।एक रिपोर्ट के मुताबिक जिन लोगों की इम्युनिटी मजबूत होती है उनमें किसी भी प्रकार का संक्रमण होने में कमी देखने को मिलती है। मानव शरीर में रोग प्रतिरोध क्षमता कमजोर होने पर आसानी से संक्रमण शरीर में प्रवेश कर सकता है।
इम्यूनिटी कमजोर करने वाली चीजें ऐसी स्थिति में सोशल डिस्टेंसिंग, साफ-सफाई के साथ इम्यूनिटी पर भी लोग बहुत ध्यान दे रहे हैं। आप सभी को यह तो पता है कि किन चीजों के खाने से इम्युनिटी मजबूत होती है लेकिन कौन सी चीजें इम्यूनिटी के लिए खतरनाक होतीं हैं यह आपको नहीं पता होगा। आज हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके लिए घातक सिद्ध हो सकती है।
मैदा मैदा से बनी चीजों का सेवन करने से शरीर को काफी नुकसान होता है। आजकल लोग मैदे से बनी कई चीजों को खाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि मैदा हमारी आंतो में चिपक जाता है जिससे शरीर की पाचन क्रिया को नुकसान होता है। मैदे से लोगों को कब्ज की समस्या भी हो सकती है, इसीलिए मैदा इम्यूनिटी को कमजोर बनाता है।
सोडा हमारे शरीर की इम्यूनिटी कमजार करने में सोडा भी बहुत योगदान देता है। लेकिन बहुत से लोग सोडा का सेवन करना पसंद करते है। सोडा भी हमारे शरीर की इम्यूनिटी को कमजोर करता है, इसीलिए इसके सेवन से बचना चाहिए।
शराब और धूम्रपान शराब को शरीर के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है। शराब का अत्यधिक सेवन और धूम्रपान करने की स्थिति में यह हमारे शरीर की रोग प्रतिरोध क्षमता को कमजोर करती है। कोरोना से बचाल के लिए यह बेहद आवश्यक है कि आप शराब से दूर रहें।
सॉफ्ट ड्रिंक्स बेशक आपका शरीर कितना ही फिट क्यों न हो लेकिन यदि आप सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन करते हैं तो आप अंदर से कमजोर स्थिति में है। यह ड्रिंक इम्यूनिटी के लिए बेहद खतरनाक होती है।
अदालत ने EWS आरक्षण की याचिका पर केंद्र और जामिया यूनिवर्सिटी का रुख...
अगर राहुल अयोग्य हैं तो महिलाओं की भावनाओं को आहत करने के लिए मोदी पर...
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने PM मोदी पर ‘भ्रष्टाचारी भगाओ अभियान' चलाने...
केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले - ED, CBI ने सभी भ्रष्ट लोगों को एक...
जिस क्षण नेता राजनीति में धर्म का उपयोग बंद कर देंगे, नफरती भाषण...
अडाणी समूह का दावा - प्रवर्तकों ने 2.15 अरब डॉलर का कर्ज लौटाकर शेयर...
राखी सावंत ने यूं बनाया Malaika Arora का मजाक, देखें यह एक मजेदार...
Priyanka Chopra के 'बॉलीवुड छोड़ने' वाले बयान पर उनकी बहन ने किया...
कुछ दलों ने मिलकर ‘भ्रष्टाचारी' बचाओ अभियान छेड़ा हुआ है:...
पेंशन कोष नियामक पीएफआरडीए के ओम्बड्समैन की अधिकतम उम्र सीमा बढ़ी