Thursday, Sep 28, 2023
-->
health tips jaggery tea benefits

गुड़ की चाय पीने के हैं ढ़ेरों फायदे, इन समस्याओं को करती है जड़ से दूर

  • Updated on 1/5/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। मानव शरीर के लिए बहुत सी चीजें जिस तरह से फायदेमंद होती है वैसे ही नुकसानदायक भी होती हैं। भारतीय लोग चाय बहुत शौक से पीते है। उनके दिन की शुरुआत ही केवल चाय से होती है। वहीं सर्दियों में तो लोग चाय दिनभर में कई बार पीते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अधिक मात्रा में चाय पीना सेहत पर गंभीर प्रभाव डालता है। लेकिन यदि आप बिना चाय के नहीं रह सकते हैं तो आप गुड़ से बनी चाय का सेवन कर सकते हैं। गुड़ सेहत के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन बी12, कैल्शियम और आयरन आदि पाया जाता है। ऐसे में गुड़ का सेवन करने के कई और लाभ भी हैं , जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

पाचन तंत्र की तंदरुस्ती के जरूरी
नियमित रूप से गुड़ का सेवन करने से शरीर का पाचन तंत्र मजबूत होता है। इससे कब्ज, एसिडिटी और अपाचन जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं। ऐसे में आप चाय में चीनी की जगह गुड़ के प्रयोग को वरीयता दे सकते हैं।

एनमिया से बचाव
गुड़ की चाय पीने से शरीर में खून की कमी की समस्या दूर होती है। गुड़ की चाय में आयरन का मात्रा अधिक होती है जिससे यह शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बनने में सहायक होता है। गुड़ से बनी चाय का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा भी बढ़ जाती है।

वेट लॉस में कारगार
गुड़ से बनी चाय की यह खासियत होती है कि यह शरीर का वजन भी आसानी से कम करती है। दरअसल चीनी से बनी चाय का सेवन करने से बॉडी फैट बढ़ता है। इसीलिए यह चाय वजन कम करने के लिए कारगार सिद्ध होती है।

माईग्रेन की समस्या से छुटकारा
गुड़ की चाय माइग्रेन की समस्या से भी निजात दिलाती है। यदि आपको सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या है तो आप इस चाय का नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं।
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.