Saturday, Sep 23, 2023
-->
healthiest diet for women over 40

40 के बाद महिलाओं के लिए वरदान हैं ये चीजें, आज ही करें डाइट में शामिल

  • Updated on 6/7/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे आपके शरीर में कई तरह की परेशानियां दिखने लगती हैं। जोड़ो में दर्द से लेकर कमजोरी और मसल्स में पेन जैसी समस्याएं एक उम्र के बाद बढ़ने लगती हैं। अगर आप इनसे बचना चाहते हैं तो आपके अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा। खासकर महिलाओं में 40 तक आते-आते कई तरह के बदलाव होने लगते हैं। आमतौर पर सारी समस्या उनके मेटाबॉलिज्म के कम होने से शुरू होती हैं लेकिन अगर आप अपनी डाइट में कुछ जरूरी चीजों को शामिल कर लेते हैं तो आप इस समस्या से अपना बचाव कर सकते हैं। 

फाइबर
40 के बाद अगर आपका वजन बढ़ने लगता है तो यह परेशानी खड़ा कर सकता है इसीलिए आपको फाइबर रिच फूड लेना चाहिए। जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहे और आप ज्यादा खाना खाने से बच सकते हैं। ऐसे में आप अपनी डाइट में साबुत अनाज, फल, बीन्स, नट्स आदि शामिल कर सकते हैं।

प्रोटीन
बढ़ती उम्र में सही मात्रा में प्रोटीन लेना भी बेहद जरूरी होता है। इससे आपके मसल्स टिश्यज ब्रेक होने से बच जाते हैं। अगर आप सही मात्रा में प्रोटीन नहीं लेते है तो मसल्स कमजोर होने लगते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप रोजाना दूध पिएं और साथ ही अंडे, दही,मछली, दालें और नट्स का भी सेवन करें। 

फैट
हमारे शरीर के लिए फैट भी जरूरी है। गुड फैट से बॉडी के सभी अंग अपना काम ठीक से करते हैं। हेल्दी फैट के लिए आप अलसी के बीज, चिया सीड्, फैटी फिश आदि का सेवन कर सकते हैं। 

माइक्रो न्यूट्रिएंट्स
उम्र के बढ़ने के साथ आपको मैक्रो न्यूट्रिएंट्स के साथ माइक्रो न्यूट्रिएंट्स की भी सही मात्रा में जरूरी होता है। ये न्यूट्रिएंट्स आपको हाइपरटेंशन, दिल से संबंधित रोग, डायबिटीज और कई तरह की गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। इसीलिए आपको खास  ध्यान रखना है कि आपकी डाइट में पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन और सभी तरह के विटामिन भरपूर मात्रा में मिल सकें। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.