नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दांत का दर्द कोई साधारण दर्द नहीं होता बल्कि सबसे भयंकर दर्द में से एक होता है। क्योंकि जब दांत दर्द करता है, तो मुंह,सिर और गले में पूरा दर्द रहता है। इस बात को वही समझ सकता है जिन्होंने इसे झेला है। यदि आपके दांत का दर्द अभी शरुआती दौर में है, तो आप इसे घरेलू उपायों से ठीक कर सकते हो। अगर ये दर्द काफी बढ़ गया है, तो आपको डाक्टर को ही दिखाना पड़ेगा। आइए आपको बताते है इस दर्द से बचने के कुछ घरेलू उपाय।
लौंग (clove)
आपके दांत या दाढ़ में दर्द है, तो आप एक लौंग दांत के बीच में दबा लो, तो कुछ देर के लिए दर्द गायब हो जाएगा और आप अपना काम आसानी से कर पाएंगे। ध्यान रखें लौंग को चबाएं नहीं बल्कि टॉफी की तरह चूसते रहें।
हींग (Asafoetida)
आधा चम्मच हींग लेकर इसे नींबू के रस में मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बहुत हल्का सा गर्म करें और फिर जिस दांत में दर्द है, उसमें लगाएं। दर्द में तुरंत आराम मिलेगा।
प्याज (onion)
प्याज में ऐंटिसेप्टिक और ऐंटिबैक्टीरियल गुण होते है। प्याज को छीलकर उसे काट लें और उसका एक छोटा-सा टुकड़ा दांत के बीच रख लें। इससे दांत दर्द में आराम मिलेगा।
इसके आलावा आप ये भी कर सकते हैं कि प्याज के रस को रुई के फोए में ले कर उसे दांत के बीच में लगा लें। इससे आपको आराम मिलेगा।
गर्म पानी (warm water)
दांत दर्द में गर्म पानी की सिकाई करने से भी आराम मिलता है। इसके लिए गर्म पानी में आधा चम्मच नमक मिलाएं। अब इस पानी के छोटे-छोटे घूंट लें और इस पानी को मुंह में ही रोककर दांत की सिकाई करें। इस तरह आप 10 से 15 मिनट तक सिकाई कर सकते हैं। आपको तुरंत आराम मिलेगा।
अमरूद के पत्ते (guava leaves)
अमरूद के पेड़ के नए साफ पत्ते लेकर उन्हें धो लें और फिर धीरे-धीरे चबाएं। अमरूद के पत्ते चबाने से भी दांत दर्द में आराम मिलता है। क्योंकि अमरूद के ताजे पत्तों में ऐंटिबैक्टीरियल और ऐंटिइंफ्लामेट्री गुण पाए जाते हैं। इनसे दांद दर्द में राहत मिलती है और दांत की सूजन कम होती है।
यहां पढ़ें हेल्थ से जुड़ी अन्य खबरें...
आपको भी लगता है इंसानों और चीजों को छूने पर करंट, जानिए इसके पीछे की वजह
Rice Water के अद्भुत फायदे जानकर आप भी आज से ही इसे फेंकना कर देंगें बंद
भूलकर भी खाली पेट न खाएं ये चीजें, सेहत को फायदे की जगह पहुंचाएंगी नुकसान
सर्दियों में गुड़ खाने के इतने सारे फायदे जान हैरान हो जाएंगे आप
रोज की डाइट में इन चीजों को शामिल करके रह सकते हैं एकदम फिट
रोज खाई जाने वालीं इन चीजों के नुकसान के बारे में नहीं जानते होंगे आप सर्दियों में मेथी के पत्ते बेहद लाभकारी, डायबिटीज और दिल के मरीजों के फायदेमंद विटामिन D के साथ इन कमियों को भी पूरी करता है मशरूम, फायदें जान हो जाएंगे हैरान सर्दियों में खांसी-जुकाम से हैं परेशान तो अपनाएं ये रामबाण घरेलू नुस्खे रोज की डाइट में इन चीजों को शामिल करके रह सकते हैं एकदम फिट
जिस क्षण नेता राजनीति में धर्म का उपयोग बंद कर देंगे, नफरती भाषण...
डीडीसीडी के जैस्मीन शाह के मामले पर उपराज्यपाल ने हाई कोर्ट में रखा...
कर्नाटक के कोलार से ‘सत्यमेव जयते' अभियान शुरू करेंगे राहुल गांधी
सरकार ने कोर्ट में कहा - सहारा समूह की सहकारी समितियों के निवेशकों को...
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने PM मोदी पर ‘भ्रष्टाचारी भगाओ अभियान' चलाने...
केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले - ED, CBI ने सभी भ्रष्ट लोगों को एक...
अदालत ने EWS आरक्षण की याचिका पर केंद्र और जामिया यूनिवर्सिटी का रुख...
अगर राहुल अयोग्य हैं तो महिलाओं की भावनाओं को आहत करने के लिए मोदी पर...
19,000 से ज्यादा SC, ST और OBC छात्रों ने उच्च शिक्षण संस्थानों की...
शेयर ब्रोकर की धोखाधड़ी पर लगाम लगाने को नियम बनाएगा SEBI